इस ऑडियो/वीडियो के लिए आपको फ़्लैश प्लेयर के नए संस्करण की ज़रुरत है
जापान की क्योटो युनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा रोबोट बनाया है जो ज़बानी आदेश पर नाचता और कूदता है.
ये रोबोट सेंसरों का इस्तेमाल कर अपने आपको संतुलित करता है.
इस रोबोट का नाम रखा गया है – रोपिड – जो अँग्रेज़ी के शब्दों रोबोट और रैपिड से मिलाकर बनाया गया शब्द है.
रोपिड को बनानेवाले टोमाटाका ताकाहाशी का कहना है कि वे एक ऐसा रोबोट बनाना चाहते थे जो लोगों का मनोरंजन करे ना कि बस काम ही करता जाए.