इस ऑडियो/वीडियो के लिए आपको फ़्लैश प्लेयर के नए संस्करण की ज़रुरत है
बीबीसी हिंदी की विशेष श्रृंखला 'विदेशी आसमान ऊंची उड़ान' में हम आपकी भेंट करा रहे हैं भारतीय मूल के उन लोगों से जो अपनी मेहनत और लगन के बूते पर नई ऊँचाइयाँ छू रहे हैं.
दस लाख की आबादी वाला भारतीय समुदाय ब्रिटेन की कुल जनसंख्या का सिर्फ़ 1.8 प्रतिशत है लेकिन शिक्षा, व्यापार, विज्ञान, मनोरंजन से लेकर राजनीति तक हर क्षेत्र में इस बिरादरी ने अपनी साख़ बनाई है.
विदेशी आसमान में ऊँची उड़ान भरने वाले ऐसे लोगों से हम आपकी मुलाक़ात करा रहे हैं जो मीडिया की नज़रों से दूर कामयाबी की एक नई कहानी लिख रहे हैं.
इस विशेष श्रृंखला की चौथी कड़ी में एक मुलाक़ात सुनंद प्रसाद के साथ जो ब्रिटेन के प्रख्यात वास्तुकार हैं. सुनंद प्रसाद 175 वर्ष पुराने रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ़ ब्रिटिश आर्किटेक्ट (RIBA) के अध्यक्ष रह चुके हैं और इस स्थान तक पहुँचने वाले विदेशी मूल के वो पहले वास्तुकार हैं.