इस ऑडियो/वीडियो के लिए आपको फ़्लैश प्लेयर के नए संस्करण की ज़रुरत है
लंदन में आयोजित एक समारोह में भारतीय मूल के दो उद्योगपतियों सर ग़ुलाम नून और प्रोफ़ेसर रामनाथ पुरी ने महात्मा गांधी के हस्तलिखित पत्र राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को सौंपे.
उन्होंने ये पत्र जुलाई महीने में एक नीलामी में हासिल किए थे. सर नून और पुरी ने उर्दू और अँगरेज़ी में लिखी ये चिट्ठियाँ लगभग 21 हज़ार पाउंड यानी लगभग 17 लाख रुपए में ख़रीदी थीं.