बीबीसी हिंदी वेबसाइट अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है. इस वेबसाइट को इस्तेमाल करने के दो तरीके हैं.
पहला विकल्प है हमारी नई मोबाइल साइट. यहाँ पहुँचने के लिए अपने फ़ोन के ब्राउसर में www.bbchindi.com या फिर m.bbchindi.com टाइप करें.
ये साइट आपको ध्यान में रख कर बनाई गई है.यहाँ आपको ताज़ा अंतरराष्ट्रीय और भारतीय समाचारों के अलावा खेल, कारोबार, मनोरंजन और विज्ञान से जुड़ी ख़बरें भी मिलेंगी.
अगर आपकी रुचि अंग्रेज़ी सीखने में तो हमारा लोकप्रिय Learning English इंडेक्स भी इस साइट पर उपलब्ध है.
ये साइट अभी बीटा वर्ज़न में है. तो अगर आपको इसे इस्तेमाल करने में कोई परेशानी हो तो हमें ज़रूर बताइए. हम जल्दी ही इस वेबसाइट को सभी मोबाइल फ़ोन पर उपलब्ध कराऐंगे.
इस वेबसाइट पर बीबीसी हिंदी वेबसाइट से ताज़ातरीन कहानियाँ पढ़ सकते हैं.
हिंदी सेलेक्ट एप्लिकेशन
दूसरा विकल्प है बीबीसी हिंदी सेलेक्ट मोबाइल एप्लिकेशन जो नोकिया, सोनी, सैमसंग और एलजी के ज़्यादातर मॉडल पर काम करता है.
इस एप्लिकेशन को डाउनलोड करने के लिए अपने मोबाइल फ़ोन के वेब ब्राउसर में http://www.bbchindi.com/select टाइप करें.
आपका फ़ोन आपसे बीबीसी हिंदी सेलेक्ट डाउनलोड करने की अनुमति मांगेगा. कृपया इसे ऐसा करने की अनुमति दें और कुछ ही सेकेंड में यह एप्लीकेशन आपके फ़ोन पर डाउनलोड हो जाएगा.
डाउलोड समाप्त होने पर आप बीबीसी हिंदी सेलेक्ट को अपने फ़ोन के एप्लीकेशन्स फ़ोल्डर में पाऐंगे.
समाचार आपके हाथों में
इस एप्लीकेशन पर क्लिक करें और कुछ ही मिनटों में इसे आप अपनी सुविधा अनुसार पर्सनलाइज़ कर सकते हैं.
बीबीसी हिंदी सेलेक्ट बीबीसी की सुर्ख़ियों और स्टोरीज़ को आप तक लाता है. यह ऑन डिमांड भी हो सकता है और ऑटोमैटिक भी (यह आपके मोबाइल पर निर्भर करता है) यानी अब समाचार हमेशा आपके हाथों में है.
आप चुन सकते हैं कि आपको हिंदी वेबसाइट के कौन से हिस्से अधिक पसंद हैं और आप ये भी तय कर सकते हैं कि आप कितनी-कितनी देर बाद अपडेट देखना चाहते हैं.