|
ऐंट(ant) और आर्मी (army) में संबंध
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
ऐंट(ant) और आर्मी (army) में क्या संबंध है या फिर एप यानी लंगूर और ट्रूप (troop) में क्या संबंध है.
कहीं आप इनके संबंध तलाश करने के लिए चीटिंयों की फ़ौज न बना लें या फिर फ़ौजी लंगूर न गढ़ लें. ऐसी कोई बात नहीं है. बात सिर्फ़ इतनी है आर्मी (army) शब्द ऐंट(ant) की समूहवाचक संज्ञा (Collective Noun) के तौर पर जाना जाता है जबकि ऐप्स यानी लंगूर के समूह के लिए ट्रुप (troop) का प्रयोग होता है. आज हम बात करेंगे के कुछ ऐसी ही समूहवाचक संज्ञा (Collective Noun) की जिससे किसी समूह का बोध हो. ख़ास बात यह है कि हम आज सिर्फ़ जीव-जन्तु के समूह की ही बात करेंगे. देखें आप को इनमें से कितने शब्द मालूम हैं. यहां ये याद रहे कि हम कुछ ही जानवरों के समूह की बात करेंगे. शायद इससे आप में कुछ जिज्ञासा पैदा हो और आप अपनी पसंद के कुछ और समूह की तलाश में लग जाएं. नहीं तो फिर हमें लिख भेजें, शायद हम आपकी कुछ मदद कर सकें. कुछ Collective Noun
ऐंट(ant) यानी चींटी के समूह के लिए बहुत सारे शब्द प्रयोग किए जाते हैं. जैसे आर्मी (army), बाइक (bike), कॉलोनी (colony) और स्वार्म (swarm). यह सारे शब्द उनकी दशा को भी दिखाते हैं. जब चीटियाँ एक क़तार में चल रही हों, समान वग़ैरह ढ़ो रही हों तो आर्मी की तरह दिखती है. बाइक के तौर पर वह उस समय होती हैं जब बड़ी तेज़ी से एक रास्ते पर भागी जा रही हों. जहां चिंटियों का आवास हो वह कॉलोनी कहलाता है और जहां उनका छत्ता हो वह स्वार्म कहलाता है. एप्स (Apes) यानी लंगूर के समूह के लिए ट्रुप (troop) शब्द का प्रयोग किया जाता है. अगर आपने ग़ौर किया हो तो आप देखेंगे कि लंगूर जब कहीं जाते हैं तो फ़ौजी अंदाज़ में एक दूसरे को मार्क करते हुए बढ़ते है. बंदरों के एक प्रकार बबून के लिए भी ट्रुप (troop) का इस्तेमाल करते हैं इसके अलावा उनके लिए फ़्लॉंज (Flange) का भी प्रयोग किया जाता है. चिड़ियों से संबंधित
चिड़ियों (birds) के समूह के लिए आम तौर पर फ़्लौक (flock) शब्द का प्रयोग होता है जैसे कि Birds of a feather flock together जैसे मुहावरे में इसका प्रयोग किया गया है. इसके लिए फ़्लीट (fleet), पार्सल (parcel), पॉड (pod), और वोलेरी (volary) का भी प्रयोग होता है. चिड़ियों के लिए फ़लाईट का प्रयोग उस वक़्त होता है जब वह परवाज़ में हों यानी उड़ रही हों. एक्ज़ालटेशन (exaltation) का प्रयोग लार्क यानी चकोर को लिए होता है जब वह सीधे आसमान की ओर चांद को पाने की ख़्वाहिश में उड़ता है. गैगल (gaggle) का प्रयोग बत्तख़ो के झुंड के लिए होता है, इसकी एक वजह यह भी है कि जब वह चलती हैं तो एक प्रकार की गैगल यानी कॉं कॉं की आवाज़ आती है. मर्डर (murder) कौओं के झुंड के लिए प्रयोग होता है, इसकी ख़ास वजह है कि वह किसी लाश पर सबसे ज़्यादा शोर मचाते हैं और अगर उनमें से किसी को मार दिया जाए तो मानों तूफ़ान ही मचा दें. पालतू जानवरों से संबंधित
मवेशी यानी (cattle) के लिए आम तौर पर हर्ड (herd) और मॉब (mob)का प्रयोग किया जाता है वैसे कैटल तो ख़ुद भी एक समूहवाचक संज्ञा है. आसेज़ (asses) यानी गधों के समूह के लिए कॉफ़ल (coffle) का प्रयोग उस वक़्त किया जाता है जब गधों को एक रस्सी में क़ाफ़िले के रुप में ले जाया जाए. उनके झुंड या समूह को आम तौर पर हर्ड (herd) और पेस (pace or passé) कहते हैं गाय भैंस के समूह के लिए आम तौर पर हर्ड का प्रयोग होता है, भैंस के लिए गैंग का भी प्रयोग होता है, ख़ास तौर से भैंसे के लिए क्योंकि उनमें लड़ने की प्रवृति काफ़ी होती है. कैमेल्स (camels) यानी ऊँटों के समूह को फ़्लौक (flock) और हर्ड (herd) कहते हैं लेकिन जब वे सामानों से लदे हुए एक समूह में हो तो उसके लिए कारवां (caravan) का प्रयोग करते हैं या फिर जब वह एक क़तार में सफ़र कर रहा हो तो उसे ट्रेन (train) कहते हैं. डॉग (dog) यानी कुत्ते के झुंड के लिए हम पैक (pack) का प्रयोग करते हैं और उसके रहने की जगह को हम केनेल (kennel) कहते हैं. शेर, चीते और बाघ के लिए
pride of lions हाथी और बैल के लिए प्रयुक्त memory of elephants कुछ और याद रखने के लिए... exaltation, a flight of larks अगर फूलों की सेज के लिए बेड का प्रयोग होता है तो सांपों के झुंड के लिए भी बेड शब्द का प्रयोग होता है. सावधान कहीं बेड ऑफ़ रोज़ेज़ की जगह बेड ऑफ़ स्नेक्स न हो. सांपों के लिए bed of snakes के अलावा den of snakes और nest of snakes का भी प्रयोग होता है. अगर बंच का रोज़ेज़ और कीज़ के लिए प्रयोग होता है तो बंच का हिरन के लिए भी प्रयोग होता है. डियर (deer ) यानी हिरन के लिए बंच (bunch), हर्ड (herd) और मॉब (mob) का प्रयोग किया जाता है. |
इससे जुड़ी ख़बरें
आँखों से जुड़े मुहावरे क्या कहते हैं?11 मार्च, 2008 | Learning English
मछली से संबद्ध कुछ मुहावरे03 दिसंबर, 2007 | Learning English
बिल्ली और चूहे पर बने कुछ रोचक मुहावरे02 सितंबर, 2007 | Learning English
अंग्रेज़ी भाषा को शेक्सपियर का योगदान02 मार्च, 2007 | Learning English
सोडा, कॉफ़ी, मसाज शब्द कहां से आए 23 फ़रवरी, 2007 | Learning English
डच करेज या डच अंकल क्या होता है? 02 फ़रवरी, 2007 | Learning English
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||