|
पार्टिसिपुल कितने महत्वपूर्ण?
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि नुक़ते के फ़र्क़ से ख़ुदा जुदा हो जाता है. यही नुक़ते का फ़र्क़ जलील को ज़लील बना देता
है और शायद यही वजह है कि बड़े बड़े अभिनेता अपने उच्चारण ठीक करने के लिए भाषा सीखते हैं.
हाल ही में आपने पढ़ा होगा कि बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल यानी हेमा मालिनी ने हिंदी फ़िल्मों में सही संवाद बोलने के लिए न केवल उर्दू बोलना सीखा बल्कि लिखना पढ़ना भी सीखा. यही हाल दूसरी भाषा के साथ भी है. यानी ग्रामर का सही ज्ञान आपकी बातों में कितनी जान पैदा कर सकता है. जहां ग्रामर को शब्दों का क़ब्रिस्तान कहा गया है वहीं लोग यह भी मानते हैं कि ग्रामर की जानकारी बच्चों का खेल नहीं है बल्कि कलाकार और शिल्पी का औज़ार है. अमरीकी पत्रकार जोन डीडिएन ने कहा है कि ग्रामर एक पियानो की तरह है जिसे मैं अपने कानों से बजाता हूं, ग्रामर के बारे में सिर्फ़ यही कहुंगा कि यह बहुत शक्तिशाली है (Grammar is a piano I play by ear. All I know about grammar is its power) पिछली बैठक में हमने वर्बल्स के तीन रूप की बात की थी और इनफ़िनिटिव के बारे में कुछ बातें की थीं. आज हम वर्बल्स के दूसरे भाग पार्टिसिपुल की बात करेंगे. आख़िर यह पार्टिसिपुल है क्या पार्टिसिपुल की जितनी भी परिभाषाएँ दी जाती हैं उनसे यह पता चलता है कि यह क्रिया भी है और विशेषण भी यानी मूल रूप से तो यह क्रिया है लेकिन विशेषण के रूप में इसका प्रयोग किया जाता है. अंग्रेज़ी के सुप्रसिद्ध व्याकरण लिखने वाले सी एल रेन और मार्टिन पार्टिसिपुल की परिभाषा इस प्रकार दी है कि पार्टिसिपुल ऐसा शब्द है जो आधा क्रिया है और आधा विशेषण (A participle is a word which is partly a verb and partly an adjective). पार्टिसिपुल के बारे में यह भी कहा जाता है कि यह मूल रूप से क्रिया का शब्द है लेकिन इसमें क्रिया और विशेषण दोनों की विशेषता पाई जाती है.
कुछ उदाहरण से इसका समझना आसान हो जाएगा. जैसे इन वाक्यों में जिन शब्दों पर ध्यान देने की ज़रूरत है वह ये हैं यह सारे शब्द ing पर ख़त्म होते हैं और यह दर्शाते हैं कि क्रिया अभी चल रही है. इस प्रकार के शब्द अंग्रेज़ी में Present Participle कहलाते हैं. पार्टिसिपुल का दूसरा रूप इस प्रकार है Driven by hunger, Anil stole a piece of bread. इस में ध्यान देने योग्य शब्द हैं driven, boiled, laden. यहां आपने देखा कि क्रिया का प्रयोग किस प्रकार हुआ है. ऐसे शब्द आम तौर पर d, ed, en, n और t पर ख़त्म होते हैं. यह Past Participle कहलाते हैं. अब हम Participle Adjective की बात करेंगे पार्टिसिपुल ऐडजेक्टिव ऐसा शब्द है कि क्रिया के चलते रहने या पूरा होने के रूप से बनाया जाता है. कुछ उदाहरणों के ज़रिए इसे आसानी के साथ समझा जा सकता है. तो देखते हैं कुछ उदाहरण.
A rolling stone gathers no moss. इन वाक्यों में यह बात देखने के क़ाबिल है कि इस में कर्ता साफ़ साफ़ नज़र आ रहा है. अगर कर्ता साफ़ तौर पर नहीं हो तो इसका अर्थ हुआ कि participial adjective वाला वाक्या अधूरा है. आम तौर पर छात्रों की अंग्रेज़ी में यह ग़लतियाँ नज़र आती हैं. कुछ उदाहरण देखें Being a very hot day, I remained in my house पहले वाक्य में कोई कर्ता नहीं नज़र आ रहा है इसलिए यह वाक्य अधूरा लगता है. दूसरे वाक्य में यह पता नही चलता कि बिच्छू दरवाज़े पर बैठा है या जिसे उसने काटा है वह दरवाज़ पर बैठा है. तीसरे वाक्य में यह पता नहीं चलता है कि कमरे में कौन दाख़िल हुआ है यानी वाक्य का कर्ता ग़ायब है. इसलिए इन वाक्यों का सही रूप यह होगा. It being a very hot day, I remained in my house या While he was sitting on the gate, a scorpion stung him. या When he entered the room the light was quite dim. याद रखने की बातें पार्टिसिपुल किसी वाक्य में तीन तरह से आ सकते हैं. एक क्रिया के भाग के तौर पर, दूसरे विशेषण या संज्ञा के तौर पर. यह आम तौर पर ing, d, ed, en, n, और t पर ख़त्म होते हैं जैसे crying, saved, asked, eaten, seen और dealt. तो आपने देखा कि पार्टिसिपुल किस प्रकार अपना काम करते हैं. अगले लेख में हम जीरंड के बारे में बात करेंगे. |
इससे जुड़ी ख़बरें
वर्बल्स (Verbals) कितने महत्वपूर्ण हैं?17 दिसंबर, 2007 | Learning English
अंग्रेज़ी मुहावरों में ऐज़ (as) का इस्तेमाल26 जून, 2007 | Learning English
मुहावरे क्या कहते हैं...?27 अप्रैल, 2007 | Learning English
Sandwich सैन्डविच शब्द कैसे बना?20 अक्तूबर, 2006 | Learning English
पिछले साल जुड़े कुछ नए शब्द24 जनवरी, 2006 | Learning English
ब्रितानी और अमरीकी अंग्रेज़ी में फ़र्क़02 नवंबर, 2005 | Learning English
डिक्शनरी के बहुत से फ़ायदे हैं02 सितंबर, 2005 | Learning English
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||