|
वर्बल्स (Verbals) कितने महत्वपूर्ण हैं?
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
पाकिस्तान के एक हास्य कवि दिलावर फ़िगार ने अपनी एक कविता में लिखा है.
मुझको इंग्लिश नहीं आती, इसे ईज़ी (easy) करदे आज की बैठक में हम अंग्रेज़ी व्याकरण यानी ग्रामर के एक महत्वपूर्ण भाग वर्बल्स (Verbals) के बारे में बात करेंगे. दिलावर फ़िगार को जाने दें और 32 साल तक उच्च माध्यमिक विद्यालय में अंग्रेज़ी ग्रामर पढ़ाने वाले एक शिक्षक की बात सुनें जो उन्होंने अपने छात्रों से कही थी. Do not think of Grammar as a mysterious body of knowledge that belongs to English teachers and no one else. It is your grammar because it is your language. The more you know about it the better. (व्याकरण ऐसा कोई रहस्मय ज्ञान नहीं है जिससे सिर्फ़ अंग्रेज़ी के अध्यापक ही परिचित हों. यह आप की ग्रामर है क्योंकि यह आप की भाषा है. आप इसके बारे में जितना जानेंगे उतना ही अच्छा है... (यहां यह याद रहे कि यह बात उनसे कही गई थी जिनकी मातृ-भाषा अंग्रेज़ी है लेकिन यह उन सारे लोगों के लिए भी है जो गंभीरता के साथ अंग्रेज़ी भाषा सीखना चाहते हैं.) यहां यह भी याद रखने की बात है कि लोगों ने ग्रामर के बारे में काफ़ी बुरा भला भी कहा है जिस पर आप को अंगूर खट्टे हैं वाली बात याद आ सकती है. जॉर्ज इलियट जैसे मशहूर लेखक ने अपने उपन्यास ‘मिड्लमार्च’ में लिखा था Correct English is the slang of prigs who write history and essays यानी शुद्ध अंग्रेज़ी उन लोगों का सलॉंग यानी अप-भाषा है जो इतिहास या लेख लिखते हैं. इसके विपरीत शब्दों के एक प्रेमी डब्लिन निवासी रिचार्ड सी ट्रेंच जिन्होंने बाइबल की शब्दावली पर काफ़ी काम किया और जिनकी किताब
‘न्यू टेस्टामेंट सिनोनिम्स’ आज भी काफ़ी लोकप्रिय है उन्होंने कहा है Grammar is the logic of speech, even as logic is the grammar
of reason. इसलिए घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है. तो चलिए हम वर्बल्स को देखते है कि आख़िर यह है कौन सी बला?
अंग्रेज़ी भाषा में क्रिया (Verb) के कुछ ऐसे आयाम या प्रकार होते हैं जो विशेषण या संज्ञा के तौर पर प्रयोग किए जाते हैं और कभी कभी किसी क्रिया के कार्य की व्याख्या करते है. हम इसे ‘वर्बल्स’ के नाम से जानते हैं जिसके तीन प्रकार है. यह अंग्रेज़ी भाषा का बड़ा महत्पूर्ण भाग है इसलिए इसे यूंही पढ़ लेना काफ़ी नहीं होगा. वर्बल के तीन भाग इस प्रकार हैं इन नामों से मुझे भी घबराहट होती थी जैसा कि हास्य कवि दिलावर फ़िगार के शेर से ज़ाहिर है. लेकिन आपको घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है क्योंकि हम हैं ना. एक बार जैसे ही आप को इसका अर्थ और इसका प्रयोग समझ में आ गया तो सारी प्रक्रिया आसान हो जाएगी. तो आज की बैठक में हम सिर्फ़ Infinitive (इनफ़िनिटिव) की ही बात करेंगे. Infinitive (इनफ़िनिटिव) की परिभाषा इस प्राकार दी गई है An infinitive is a verbal (or basic form of verb) consisting of the word ‘to’ plus a verb. It can be used as noun, adjective or adverb. यानी यह क्रिया का एक प्रकार है जिसे विशेषण, संज्ञा और क्रिया विशेषण के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. इस में ‘टू’ भी होता है. यहां हम इसे तीनो रूप में देखेंगे, पहले देखते हैं संज्ञा के रूप में इसका प्रयोग. संज्ञा के रूप में इसके प्रयोग को देखने पर यह स्पष्ट होता है कि इसके चार प्रयोग हैं. To wait seemed foolish with the fall of night. (as subject) अब देखते हैं विशेषण के रूप में प्रयोग. यहां यह याद रखने की ज़रूरत है कि जब यह विशेषण के रूप में प्रयोग किया जाता है तो यह किसी संज्ञा या उपसर्ग का सूचक होता है. (An infinitive used as an adjective modifies a noun or a pronoun) जैसे- A good place to visit is the Taj Mahal. (Infinitive denoting noun) कुछ नियम
इसका दूसरा नियम यह है कि जब यह ऐडवर्ब यानी क्रिया-विशेषण के रुप में प्रयोग होता है तो यह या तो क्रिया का सूचक होता है या फिर विशेषण का. (An infinitive used as an adverb modifies a verb or and an adjective) जैसे- We must study to learn. (as adverb) यहां दो बातें याद रखने की हैं. एक यह की to से कोई भ्रम पैदा नहीं होना चाहिए. दूसरे यह कि An infinitive phrase requires a comma only if it is used as an adverb at the beginning of a sentence यानी आगर कोई वाक्य ऐडवर्ब से शुरू होता है तो उसमें कौमा का प्रयोग करेंगे, जैसे To buy a bat, Rahul had to spend his last dollar. यहां कुछ verb दिए जा रहे हैं जो बिना कारक के इनफ़िनिटिव का प्रयोग करते हैं. Most students plan to study. अब कुछ ऐसे वर्ब जिस में कारक के साथ इनफ़ीनिटिव शामिल होते हैं, जैसे He reminded me to buy milk. आप ने देखा कि किस प्रकार मूल वर्ब और इनफ़िनिटिव के बीच कुछ आ गया है. अब तो आप को इनको पहचानने में कोई परेशानी तो नहीं होगी. वैसे आप चाहें तो सारे उदाहरणों में इनफ़िनीटिव की खोज कर सकते हैं. तो तैयार रहें अगली बैठक में पार्टिसपुल पर बात करने के लिए. |
इससे जुड़ी ख़बरें
मछली से संबद्ध कुछ मुहावरे03 दिसंबर, 2007 | Learning English
अंग्रेज़ी मुहावरों में ऐज़ (as) का इस्तेमाल26 जून, 2007 | Learning English
मुहावरे क्या कहते हैं...?27 अप्रैल, 2007 | Learning English
बदलते हैं शब्द अपने अर्थ कैसे-कैसे...11 अप्रैल, 2007 | Learning English
पिछले साल जुड़े कुछ नए शब्द24 जनवरी, 2006 | Learning English
ब्रितानी और अमरीकी अंग्रेज़ी में फ़र्क़02 नवंबर, 2005 | Learning English
ओके का कैसे हुआ चलन01 अप्रैल, 2005 | Learning English
हिंदी और अंग्रेज़ी में विशेषणों का इस्तेमाल21 फ़रवरी, 2005 | Learning English
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||