|
बिल्ली और चूहे पर बने कुछ रोचक मुहावरे | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
आपने लोगों को अक्सर कहते सुना होगा या ख़ुद ही इन वाक्यों का प्रयोग किया होगा ‘नौ सौ चूहे खाके बिल्ली चली हज को’, या ‘बिल्ली के भागो छींका टूटा’ या ‘बिल्ली बख़्शे चूहा लिंडोरा ही भला’, या ‘बिल्ली के गले घंटी कौन बांधे’, या ‘बिल्ली रास्ता काट गई’ वग़ैरह. हम प्रायः पशु, पक्षियों और कीड़ों-मकोड़ों के हवाले से अपनी बात कहते हैं और जो जानवर मनुष्य से जितना क़रीब होता है, उसका उतना ही प्रयोग होता है. हर भाषा में पशु, पक्षियों और कीड़ों मकोड़ों के हवाले से मुहावरे और कहावतें मौजूद हैं. आज हम बिल्ली (cat) और चूहे (rat or mouse) के हवाले से कुछ महावरों को देखेंगे कि उनका अर्थ क्या है और हम अपने दैनिक जीवन में उनका प्रयोग किस प्रकार करते हैं. बिल्ली और चुहे अपनी विशिष्ट प्रवृति के लिए जाने जाते हैं और उनके विशेष चरित्र के आधार पर ही उनसे संबंधित मुहावरे बनते हैं और हम उनका प्रयोग करते हैं. लोक कथाओं में तो यह पशु अपनी हैसियत रखते ही हैं और इन दोनों को आपस में ज़ालिम और मज़लूम के तौर पर देखा गया है. कॉमिक्स की किताबों में इन दोनों के संबंध से काफ़ी रोचक बातें देखने को मिलती हैं जिनमें इनकी मूल प्रवृति को बदलने की कोशिश की गई है. मिसाल के तौर पर टॉम एण्ड जेरी में चूहे को बिल्ली पर भारी दिखाया जाता रहा है जब्कि मिकी माउस में या स्टूवार्ट लिटिल में चूहे को मासूम और सबके चहेते के रूप में दिखाया गया है. ख़ैर हम इनकी कहानियों को छोड़ इनसे संबंधित मुहावरों को देखते हैं कि अंग्रेज़ी भाषा में बिल्ली और चुहे से संबंधित मुहावरों का मतलब क्या है और इनका प्रयोग क्या है. कुछ मुहावरे ऐज़ कंसीटेड ऐज़ ए बारबर्स कैट (as conceited as a barber’s cat) का अर्थ है अत्यधिक अहंकारी.
ऐज़ वीक ऐज़ ए किटेन (as weak as a kitten) का अर्थ है कमज़ोर, बीमार कैट गेट्स वन्स टंग (cat gets one’s tongue) का अर्थ है शर्मीलेपन के कारण न बोल पाना ए कैट नैप (a cat nap) का अर्थ है झपकी लेना (दिन में) थोड़ी देर सो जाना ए कैट ऑन ए हॉट टिन रूफ़ (a cat on a hot tin roof) बेचैन, घबराया हुआ या चिंतित. इसे लाई ए कैट ऑन हॉट ब्रिक्स (like a cat on hot bricks) भी कहते हैं. ए कॉपीकैट (a copycat) का अर्थ है नक़लची. क्युरिऑसिटि/ केयर किल्ड द कैट (curiosity/care killed the cat) का अर्थ है चिंता चिता समान, अत्यधिक चिंता के कारण परेशानी में पड़ जाना. लेट द कैट ऑउट ऑफ़ द बैग (let the cat out of the bag) का अर्थ है राज़ खोल देना. प्ले कैट एण्ड माउस (play cat and mouse) का अर्थ है परेशान करना, मूर्ख बनाना, तरह तरह के उपाय करना, लुका-छुपी, आम तौर पर विथ (with) के साथ प्रयोग होता है. पुट द कैट अमॉंग द पीजन्स (put the cat among the pigeons) का अर्थ है परेशानी बढ़ाना. रेन कैट्स एण्ड डॉग्स (rain cats and dogs) का अर्थ है मूसलाधार बारिश होना चूहे पर मुहावरे रैट ऑन (rat on) का अर्थ होता है चुग़ली खाना, शिकायत करना, प्रायः किसी के साथ
रैट आउट ऑन (rat out on) का अर्थ होता है साथ छोड़ देना, धोखा देना. (someone) रैट रेस (rat race) का अर्थ होता है बेतहाशा होड़, अंधी दौड़, बेमक़्सद की भाग दौड़. स्मेल ए रैट (smell a rat) का अर्थ होता है दाल में काला होना, संदेह होना. बी ऐज़ क्वाईट ऐज़ माउस (be as quiet as a mouse) का अर्थ होता है बहुत ख़ामोश होना, बिलकुल चुप-चाप, शर्मीला. ऐज़ पूअर ऐज़ ए चर्च माउस (as poor as a church mouse) का अर्थ है बहुत ग़रीब, निर्धन. व्हेन द कैट्स अवे, द माईस विल प्ले (when the cat’s away, the mice will play) जब कोई निगरानी करने वाला न हो तो मनमानी करना. |
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||