BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
26 जून, 2007 - Published 10:50 GMT
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
अंग्रेज़ी मुहावरों में ऐज़ (as) का इस्तेमाल
 

 
 
अंग्रेज़ी सीखिए
आपने अकसर अपनी बातों में उजला सफ़ेद, काला स्याह, काला भुजंग, हरा कचोर, पीला प्याज़, ठंडा बर्फ़, ठंडा शीतल, उजला कपास, खट्टा चूक या खट्टा चूना, लाल टेस, लाल टहूका, या फिर सांप की तरह ज़हरीला, काली नागिन, इम्ली जैसा खट्टा, संगमरमर जैसा चिकना, मख़मल जैसा नर्म शब्दों का प्रयोग किया होगा या सुना होगा.

हम प्रायः अपनी बात पर ज़ोर देने के लिए अलग तरह के शब्दों का प्रयोग करते हैं या फिर कई शब्दों को जोड़ कर उसमें ज़ोर पैदा करने की कोशिश करते हैं. यानी किसी चीज़ की सही अवस्था या उसकी अधिकता को बताने के लिए हम अक्सर उपमा का प्रयोग करते हैं.

जैसे हम अगर बहुत लाल कहना चाहते हैं तो हम इसे कहते हैं लाल सुर्ख़ या लाल टेस या फिर लाल भभूका, या फिर अगर हमें बहुत काला कहना है तो हम कहते हैं, काला सियाह, काला भुजंग, काली नागिन वग़ैरह.

ऐज़ या लाइक का इस्तेमाल

दुनिया की दूसरी भाषाओं की तरह अंग्रेज़ी में भी कीसी चीज़ के सही सही स्वरूप को ब्यान करने के लिए मुहावरे मौजूद हैं. अंग्रेज़ी में यह आसानी है कि सीधे सीधे हम उसे as...के साथ ब्यान कर देते हैं. इसके लिए like का भी प्रयोग होता है. जैसे like father like son यानी जैसा बाप वैसा बेटा

पिछली बैठक में हमने ask से शुरू होने वाले फ़्रेज़ल वर्ब की बात की थी और वादा किया था कि और भी रोचक चीज़ें लेकर आएंगे. आज हम लेकर आए हैं as. as... यानी ‘के जैसा’ या ‘सा’ या ‘की तरह’ के मुहावरे लेकर. यह मुहावरे जहां अंग्रेज़ी भाषा में हमारी अभिव्यक्ति की सीमा बढ़ाते हैं वहीं हमें अंग्रीज़ी संस्कृति से भी परिचित कराते हैं.

जैसे, अंग्रेज़ी में कहा जाता है as angry as hell यानी नर्क की तरह गुस्से में लेकिन हम उसे हिंदी उर्दू में ग़ुस्से से आग भभूका कहते हैं. इसी प्रकार अंग्रेज़ी में है as bitter as gall यानी पित की तरह कड़वा लेकिन हम इसे अपनी भाषा में नीम की तरह कड़वा या करेले की तरह कड़वा कहते हैं या फिर इसके लिए और भी निराला मुहावरा करेला और नीम चढ़ा भी कहते हैं.

आईए देखें आप इनमें से कितने मुहावरों से पहले से परिचित हैं और इसे पढ़ने के बाद आप इसका कितना प्रयोग करते हैं.

ऐज़ के अलग-अलग इस्तेमाल

ऐज़ बलैक ऐज़ हेल (as black as hell) नरक की तरह काला
ऐज़ बलाईंड ऐज़ बैट (as blind as a bat) चमगादड़ की तरह अंधा
ऐज़ बोल्ड ऐज़ ब्रास (as bold as brass) तांबे की तरह मज़बूत
ऐज़ ब्रेव ऐज़ लॉयन as brave as a lion शेर की तरह बहादुर

ऐज़ ब्राईट ऐज़ बटन as bright as a button बटन की तरह चमकीला (यानी जिस प्रकार कपड़े पर बटन अलग से दिखता है उसी कारण इसे इस प्रकार कहा जाता है.)
ऐज़ बिज़ी ऐज़ बी as busy as a bee मधुमख्खी की तरह व्यस्त (यानी हमेशा व्यस्त)
ऐज़ कॉम ऐज़ मिलपॉन्ड as calm as a millpond सागर की तरह शांत
ऐज़ चीप ऐज़ डर्ट as cheap as dirt कूड़े की तरह सस्ता

ऐज़ क्लीन ऐज़ व्हिस्ल as clean as a whistle सीटी की तरह साफ़ (आवाज़ की सफ़ाई के लिए कहते हैं)
ऐज़ क्लीयर ऐज़ डे as clear as day दिन की तरह साफ़
ऐज़ क्लीयर ऐज़ मड as clear as mud कीचड़ की तरह गदला

ऐज़ क्लोज़ ऐज़ द ग्रेव as close as the grave क़ब्र की तरह पास (यानी मृत्यु कब हो जाए पता नहीं)
ऐज़ क्लमज़ी ऐज़ ऐन एलीफ़ैन्ट as clumsy as an elephant हाथी की तरह बेढ़ंगा या बड़ा
ऐज़ कोल्ड ऐज़ मार्बल as cold as marble संगमरमर की तरह ठंडा

ऐज़ कोल्ड ऐज़ स्टोन as cold as stone पत्थर की तरह ठंडा
ऐज़ कूल ऐज़ ए कुकम्बर as cool as a cucumber ककड़ी की तरह ठंडा
ऐज़ कनिंग ऐज़ ए फ़ौक्स as cunning as a fox लोमड़ी की तरह चालाक
ऐज़ डार्क ऐज़ डेथ as dark as death मौत की तरह अंधियारा

ऐज़ डेड ऐज़ ए डोरनेल as dead as a doornail सिटख़िनी की तरह बेजान
ऐज़ डेफ़ ऐज़ ए पोस्ट as deaf as a post खम्बे की तरह बहरा
ऐज़ ड्राई ऐज़ डस्ट as dry as dust धूल की तरह सूखा
ऐज़ डल ऐज़ डिचवाटर as dull as ditchwater नाली के पानी की तरह गदला
ऐज़ ईज़ी ऐज़ पाई as easy as pie बिल्कुल आसान

ऐज़ फ़ास्ट ऐज़ डियर as fast as a deer हिरन की तरह तेज़
ऐज़ फ़ैट ऐज़ ए पिग as fat as a pig सुव्वर की तरह मोटा
ऐज़ फ़िट ऐज़ ए फ़िडल as fit as a fiddle ज़ीन की तरह कसा हुआ
ऐज़ फ़्लैट ऐज़ ए पैनकेक as flat as a pancake पैनकेक की तरह चिपटा
ऐज़ फ़्रेश ऐज़ डेज़ी as fresh as a daisy फूल की तरह ताज़ा

ऐज़ जेंटिल ऐज़ ए लैम्ब as gentle as a lamb मेमने की तरह मासूम
ऐज़ गुड ऐज़ गोल्ड as good as gold सोने की तरह अच्छा
ऐज़ गुड ऐज़ न्यू as good as new बिल्कुल न्या जैसा
ऐज़ ग्रीन ऐज़ ग्रास as green as grass घास जैसा हरा

ऐज़ हार्ड ऐज़ नेल्स as hard as nails कांटी की तरह सख़्त
ऐज़ हार्मलेस ऐज़ डव as harmless as a dove फ़ाख़्ता जैसा
ऐज़ हेवी ऐज़ लेड as heavy as lead सीसे की तरह भारी
ऐज़ हाई ऐज़ ए काइट as high as a kite चील की तरह ऊंचा
ऐज़ हॉट ऐज़ फ़ायर as hot as fire आग की तरह गर्म

ऐज़ हंग्री ऐज़ ए वोल्फ़ as hungry as a wolf भेड़िए की तरह भूखा
ऐज़ लार्ज ऐज़ लाइफ़ as large as life जीवन जैसा विस्तृत
ऐज़ लाइट ऐज़ फ़ेदर as light as a feather पंख जैसा हल्का
ऐज़ मीन ऐज़ ए स्नेक as mean as a snake सांप की तरह घटिया

ऐज़ ओल्ड ऐज़ द हिल्स as old as the hills पहाड़ी की तरह पुराना
ऐज़ पेल ऐज़ डेथ as pale as death मौत की तरह फीका
ऐज़ पूअर ऐज़ ए चर्च माउस as poor as a church mouse चर्च के चूहे की तरह भूखा
ऐज़ पूअर ऐज़ डर्ट as poor as dirt धूल की तरह तुक्ष्य

ऐज़ प्रिटी ऐज़ पिक्चर as pretty as a picture तस्वीर की तरह सुंदर
ऐज़ प्राउड ऐज़ पीकॉक as proud as a peacock मोर की तरह घमंडी
ऐज़ क्विक ऐज़ फ़्लैश as quick as a flash चमक की तरह तेज़
ऐज़ रेग्युलर ऐज़ क्लॉकवर्क as regular as a clockwork घड़ी की तरह पाबंद

ऐज़ राइट ऐज़ रेन as right as rain बारिश की तरह सही
ऐज़ सेफ़ ऐज़ हाउस as safe as houses घर की तरह सुरक्षित
ऐज़ सिक ऐज़ ए डॉग as sick as a dog, parrot कुत्ते या तोते की तरह बीमार
ऐज़ स्लिम ऐज़ ए विलो as slim as a willow विलो की तरह पतला

ऐज़ सोबर ऐज़ ए जज as sober as a judge न्यायधीश की तरह भद्र
ऐज़ साउंड ऐज़ ए बेल as sound as a bell घंटी की तरह
ऐज़ स्टेडी ऐज़ ए रॉक as steady as a rock चट्टान की तरह सख़्त
ऐज़ श्योर ऐज़ हेल as sure as hell नर्क की तरह निश्चित
ऐज़ थिन ऐज़ ए स्टिक as thin as a stick लाठी की तरह पतला

ऐज़ टायर्ड ऐज़ ए डॉग as tired as a dog कुत्ते की तरह थका
ऐज़ टफ़ ऐज़ ओल्ड बूट्स as tough as old boots पुराने जूते की तरह सख़्त
ऐज़ अग्ली ऐज़ सिन as ugly as sin गुनाह की तरह क्रूप
ऐज़ वार्म ऐज़ टोस्ट as warm as toast टोस्ट की तरह गर्म

ऐज़ वीक ऐज़ वाटर as weak as water पानी की तरह पतला
ऐज़ व्हाइट ऐज़ स्नो as white as snow बर्फ़ की तरह सफ़ेद
ऐज़ व्हाइट ऐज़ ए घोस्ट as white as a ghost भूत की तरह उजला

तो आपने देखा कि किस प्रकार अंग्रेज़ी में किसी चीज़ की ख़ासियत को ठीक ठीक बताने के लिए या उस पर ज़ोर देने के लिए प्रयोग किया जाता है. यहाँ ये भी याद रहे कि हम लाइक के साथ भी इसे कह सकते हैं जैसे ब्लैक लाइक हेल या ब्लाइंड लाइक ए बैट.

यहाँ यह भी याद रहे कि इस से अभिप्राय है अधिक यानी बहुत काला या एक दम ही काला. इस प्रकार आप दूसरे मुहावरों को भी देख सकते हैं और आप पाएँगे कि यही अर्थ वास्तव में लिया जाता है.

 
 
ब्लैक कैटअंग्रेज़ी में ब्लैक
अँगरेज़ी भाषा में ब्लैक शब्द का इस्तेमाल बहुत व्यापक तरीक़े से होता है.
 
 
क्विज़अंग्रेज़ी क्विज़ देखिए
अंग्रेज़ी के कुछ बुनियादी उसूलों पर आप कितने खरे हैं. जानना चाहेंगे?
 
 
अंग्रेज़ीसूटकेस शब्द यानी..?
अंग्रेज़ी भाषा के वे कौन से शब्द हैं जिन्हें हम सूटकेस शब्द भी कहते हैं..?
 
 
'सोल पैच' का उदाहरण है आमिर की दाढ़ी'सोल पैच' का मतलब..
जानिए, 'सोल पैच' शब्द का आमिर ख़ान की दाढ़ी से क्या ताल्लुक है...
 
 
डॉलरसबसे महंगी पतलून
दुनिया की सबसे महंगी पतलून छह करोड़ डॉलर से अधिक की पड़ी.
 
 
गोर्डन ब्राउनध्यान गोर्डन पर!
ब्रिटेन में अब ध्यान गोर्डन ब्राउन पर केंद्रित हो गया है. क्यों?
 
 
नीदरलैंड्सडच शब्द क्या कहते हैं?
आप जानते हैं कि डच करेज डच ट्रीट या डच अंकल का मतलब क्या है?
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>