|
मुहावरे क्या कहते हैं...? | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
वाक्य की सुंदरता और उसके निखार के लिए हम अपने रोज़ाना के जीवन में जाने-अनजाने मुहावरों का प्रयोग करते रहते हैं. आप इन मुहावरों से अच्छी तरह परिचित होंगे आंख आना, आंख लगना, आंख लड़ाना, आंख लड़ना, आंख मारना, आंखें चार होना, आंख मूंद लेना, वग़ैरह. अभी तक हम शब्दों की दुनिया की सैर कर रहे थे जहां रोचक कहानियों के साथ रोचक शब्दों से भी हमारी भेंट हो रही थी. हमारे एक सहयोगी ने कहा कि क्यों न हम शब्दों के कुछ ऐसे समुह या मुहावरों की बात करें जिस के प्रयोग से अंग्रेज़ी वाक्यों की सुंदरता में वृद्धि होती है तो हमने सोचा कि इस सिलसिले में सबसे उपयोगी क्या होगा जिससे कि हमारे शब्दों के भण्डार में वृद्धि भी होती रहे और हमें उनके सही प्रयोग का भी ज्ञान हो. आज हम लेकर आए हैं शब्दों के ऐसे समूह या मुहावरों को जिन से हम प्रायः अच्छी तरह वाक़िफ़ होते हैं लेकिन अकसर हमें उनके प्रयोग में कठिनाई पेश आती है क्योंकि यह हम से व्याकरण के बोध की मांग करते हैं. आज हम बात करेंगे फ़्रेज़ल वर्ब यानी ऐसे मुहावरों की जो क्रिया रूप के तौर पर जाने जाते हैं और जिसके साथ प्रिपोज़ीशन या क्रिया विशेषण यानी ऐडवर्ब लगा होता है और यह असली क्रिया से भिन्न अर्थ देता है. कुछ उदाहरण I ran into my teacher in the movie complex last night यहां ran + into का शाब्दिक अर्थ नहीं आएगा बल्कि इसका अर्थ होगा कि सिनेमा हाल में मेरी मुलाक़ात मेरे शिक्षक से हो गई. यहां ran into का अर्थ हुआ मुलाक़ात होजाना, मिल जाना, टकरा जाना, लिपट जाना वग़ैरह. He ran away when he was 12. इसी प्रकार यहां भी ran + away का शाब्दिक अर्थ नहीं आएगा बल्कि इस पूरे वाक्य का अर्थ होगा वह 12 साल की उम्र में घर से भाग गया यानी ran away का अर्थ हुआ भाग जाना, घर से भाग जाना, फ़रार हो जाना वग़ैरह. आज हम Ask से बनने वाले Phrasal Verb (फ़्रेज़ल वर्ब) को देखते हैं. अंत में आप की सहूलत के लिए कुछ नियम भी दिए गए हैं. Ask after का मतलब है किसी की कुशलता या तबियत और स्वास्थय के बारे में पूछना (Enquire about someone's health, how life is going) मिसाल के तौर पर Seema ranged early in the morning and asked after you, I told her you were fine. Ask around का अर्थ है बहुत से लोगों से किसी चीज़ के बारे में पूछना (Ask a number of people for information of help) या किसी को न्योता या दावत देना. इसका प्रयोग इस प्रकार होगा I have no idea, but I’ll ASK AROUND at work and see if anyone can help मुझे पता नहीं है लेकिन मैं अपने दफ़्तर में पूछुंगा शायद कोई बता दे. दूसरे अर्थ में इसे इस प्रकार इस्तेमाल करते हैं We ASKED them AROUND for dinner हमने उन लोगों को रात के खाने पर न्योता दिया है. Ask for का अर्थ है किसी अप्रिय प्रतिक्रिया को दावत देना, बुलावा देना (To provoke a negative reaction) प्रयोग इस प्रकार होगा. You are ASKING FOR trouble यानी तुम परेशानी को दावत दे रहे हो. Ask in का अर्थ है किसी को अपने घर बुलाना (To invite somebody into your house) जैसे Sheela must be at the door. Ask her in. यानी दरवाज़े पर शीला होगी उसे अन्दर बुला लो. Ask out किसी को डेट पर बुलाना (To invite someone for a date) जैसे Ask over का अर्थ है दावत देना, न्योता देना (Invite) जैसे Ask round किसी को बुलाना, न्योता देना (Invite someone) जैसे कुछ फ़्रेज़ल वर्ब इनट्रांज़ीटिव होते हैं यानी उसके बाद कोई चीज़ नहीं लगाई जा सकती है, जैसे |
इससे जुड़ी ख़बरें अंग्रेज़ी भाषा को शेक्सपियर का योगदान02 मार्च, 2007 | Learning English सोडा, कॉफ़ी, मसाज शब्द कहां से आए 23 फ़रवरी, 2007 | Learning English डच करेज या डच अंकल क्या होता है? 02 फ़रवरी, 2007 | Learning English 'सैंडविच जेनरेशन' क्या होता है?20 जनवरी, 2007 | Learning English वर्ष 2006 के दो नए लोकप्रिय शब्द07 जनवरी, 2007 | Learning English | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||