BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
11 अप्रैल, 2007 - Published 19:02 GMT
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
बदलते हैं शब्द अपने अर्थ कैसे-कैसे...
 

 
 
शब्द
नए अर्थों को सुनकर कोई सोच भी नहीं सकता की पहले कुछ शब्दों का मतलब एकदम अलग रहा होगा
शब्दों कि दुनिया निराली दुनिया है. समय के साथ शब्द अपना रूप, स्वरूप और अर्थ बदलते रहते हैं. आज हम कुछ ऐसे शब्द लेकर आए हैं जिनसे आप भलिभांति परिचित होंगे लेकिन अगर आप उन शब्दों का इतिहास उठाकर देखें तो पता चलेगा कि कैसे अर्थ का अनर्थ हुआ है.

क्या आप को मालूम है कि पहले अंग्रेज़ी में नाइस का मतलब बेवक़ूफ़ और सिली का मतलब अच्छा होता था.

लेकिन क्या आप को मालूम है कि हम आज जिस सिली (silly) शब्द से परिचित हैं और इसका प्रयोग हम foolish, senseless या stupid (यानी मूर्ख, बेवक़ूफ़, कम बुद्धि वाला, लापरवाह, बच्चों जैसा वग़ैरह) के तौर पर करते हैं वह और किन अर्थों में प्रयोग होता रहा है.

आज हम कुछ इसी प्रकार के शब्दों को देखेंगे जिसका अर्थ पहले कुछ और था लेकिन आज उसका अर्थ कुछ और है. इन शब्दों में सिली (silly), नाइस (nice), और प्रिटि (pretty) शामिल हैं.

सिली

सिली (silly) का पहला प्रयोग हमें प्राचीन अंग्रेज़ी (Old English) में इस प्रकार मिलता है sælig जिसका अर्थ होता था fortuitous, happy या prosperous (क़िस्मतवर, भाग्यवान, ख़ुश या सुखी और अमीर).

शुरू-शुरू में इसके साथ वरदान मिला हुआ या सौभाग्यशाली (spiritually blessed) का अर्थ भी जुड़ा हुआ था. यह पवित्र, आदर्णीय और अच्छे के अर्थ में भी प्रयुक्त था.

13वीं शताब्दी में होली मार्टरडम (holy martyrdom) के लिए सेली मार्टरडम (seli martyrdom) या फिर पवित्र नारी के लिए ब्लेस्ड मैडेन (blessed maiden) की जगह सेली (seli meiden) का प्रयोग हुआ है. वर्जिन मैरी के लिए भी सैली का प्रयोग हुआ है.

 क्या आप को मालूम है कि नाइस शब्द का प्रयोग पहले मूर्ख के लिए किया जाता था. इसे फ़्रांसीसी भाषा के शब्द नाइस से लिया गया है जिसका अर्थ स्टुपिड यानी मूर्ख होता है. यह फ़्रांसीसी शब्द स्पेनिश के शब्द necio से लिया गया है जिसका अर्थ होता है ignorant (अनभिज्ञ, अनजान) और यह लातीनी शब्द nescius (निसिअस) से आया है जो इसी अर्थ में प्रयोग होता रहा है.
 

13वीं शताब्दी के बाद से सिली के अर्थ में और विस्तार आया और पवित्र या आदर्णीय के अर्थ के साथ इसका अर्थ मासूम (innocent) भी लिया जाने लगा. लेकिन इस अर्थ के आते ही इसके दूसरे पर्याय सामने आए जो नकारात्मक अर्थ रखते थे जैसे हार्मलेस (harmless यानी हानिरहित या किसी को न नुकसान पहुंचाने वाला), deserving of pity या दया का पात्र, helpless या मजबूर, बेबस, लाचार, insignificant या उपेक्षणीय, नगण्य और feeble यानी कमज़ोर वग़ैरह के अर्थों में इसका प्रयोग होने लगा.

16वीं शताब्दी में सिली के इस अर्थ deserving of pity या दया का पात्र, helpless या मजबूर, बेबस, लाचार के संदर्भ में नया अर्थ विकसित हुआ और इस दौर में सिली का अर्थ unlearned, unsophisticated, simple, rustic और ignorant (अनपढ़, सरल, गंवार, अनजान) के तौर पर लिया जाने लगा और फिर इसी तअल्लुक़ से निम्न श्रेणी और छोटे लोगों (humble in rank या lowly ) के लिए भी इसका प्रयोग किया गया. मिसाल के तौर पर हॉलिनशेड के क्रॉनिकिल में लिखा गया है कि a sillie footman shoots a man of higher social status यानि एक गंवार ने एक बड़े आदमी को मार डाला.

इसी प्रकार 16वीं शताब्दी में ही फ़ीब्ल यानी कमज़ोर के संदर्भ में frail, weakly, sickly, worn-out या crazy के अर्थ में सिली का प्रयोग किया गया और इन सारे अर्थों ने नए आयाम को जन्म दिया यानी deficient in intellect, feeble-minded (जिस में बुद्धि की कमी हो या जो कमज़ोर दिमाग़ का हो).

आज का अर्थ भी 16वीं शताब्दी से ही प्रयोग में है जिसका अर्थ है foolish, senseless या stupid (यानी मूर्ख, बेवक़ूफ़, कम बुद्धि वाला, लापरवाह, बच्चों जैसा वग़ैरह).

नाइस

नाइस का प्रयोग इतने भिन्न अर्थों में किया जाता है कि ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी ने इसकी 17 परिभाषा दी है. यह शब्द अत्याधिक प्रयोग से तरह तरह के अर्थों में प्रयोग हुआ है लेकिन आप इसका मूल अर्थ तो जानते ही हैं जोकि Pleasant, agreeable अच्छे, रुचिकर, सुखदायी के अर्थ में इस्तेमाल होता है.

आप अगर किसी चीज़ के बारे में बात नहीं करना चाहें या कुछ न कहने की स्थिति में हों तो भी आप नाइस का प्रयोग करते है. Nice can also serve as the default euphemism for I don't want to talk about it or I don't know what to say. या फिर आप अक्सर कहते हैं Have a nice day!

लेकिन क्या आप को मालूम है कि इसका प्रयोग पहले मूर्ख के लिए किया जाता था. इसे फ़्रांसीसी भाषा के शब्द नाइस से लिया गया है जिसका अर्थ स्टुपिड यानी मूर्ख होता है. यह फ़्रांसीसी शब्द स्पेनिश के शब्द necio से लिया गया है जिसका अर्थ होता है ignorant (अनभिज्ञ, अनजान) और यह लातीनी शब्द nescius (निसिअस) से आया है जो इसी अर्थ में प्रयोग होता रहा है.

कुछ और शब्द

अंग्रेज़ी भाषा में ऐसे बहुत सारे शब्द हैं जिनका अर्थ बहुत ही बदल गया है. यहाँ तक कि वह बिल्कुल विपरीत अर्थ में आज प्रयोग हो रहा है, मिसाल के तौर पर इन शब्दों को देखें कि इनका असली अर्थ क्या था और अब क्या है.

शब्द
कुछ शब्दों के मायने तो एकदम ही बदल गए हैं

Pretty शब्द को पुरानी अंग्रेज़ी में cunning, crafty, और फिर clever, skilful, pleasing के अर्थ में प्रयोग किया जाता था.

Awful शब्द को आज हम भद्दे और बुरे के अर्थ में इस्तेमाल करते हैं लेकिन पहले इसका प्रयोग deserving of awe यानी आदर के योग्य के लिए होता था.

Brave शब्द आज बहादुर के मानी में प्रयोग होता है लेकिन पहले यह cowardice बुज़दिली के लिए प्रयोग होता था जैसा कि हम bravado में देख सकते हैं.

Counterfeit का आज हम जाली और नक़ली के अर्थ में प्रयोग करते हैं लेकिन पहले इसका legitimate copy असली कॉपी या प्रति के रूप में प्रयोग होता था.

Girl शब्द आज लड़की के लिए प्रयोग होता है लेकिन पहले यह लड़के लड़की दोनों के लिए प्रयोग किया जाता था young person of either sex.

Notorious शब्द का प्रयोग बदनाम के लिए करते हैं लेकिन पहले इसे famous यानी मशहूर के लिए इस्तेमाल किया जाता था.

Quick का प्रयोग तेज़ के लिए करते हैं लेकिन पहले alive के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता था जैसा कि quicksilver में देखा जा सकता है.

Tell का प्रयोग आज हम कहने के लिए करते हैं लेकिन पहले इसे to count यानी गिनने के लिए इस्तेमाल किया जाता था जैसा कि हम आज भी किसी बैंक में मौजूद teller के रूप में पाते हैं जहां रक़म गिन कर दी जाती है.

Truant शब्द का प्रयोग हम स्कूल से भागने वाले बच्चे या ज़िम्मेदारी से बचने वाले आदमी के लिए करते हैं लेकिन पहले इसे beggar यानी भिखारी के लिए प्रयोग किया जाता था.

तो आपने देखा कि अंग्रेज़ी भाषा में कई शब्दों ने अपना कितना अर्थ बदला है. अगर आने वाले दिनों में यह सारे शब्द किसी और अर्थ में प्रयोग हों तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी.

 
 
फ़्रेंच फ्राइजफ़्रेंच शब्द क्या कहते हैं
आप जानते हैं फ़्रेंच लीव, फ़्रेंच किस या फ़्रेंच लेटर का मतलब क्या है.
 
 
शेक्सपियरशेक्सपियर की अंग्रेज़ी
शेक्सपियर ने अंग्रेज़ी भाषा को जो नए शब्द दिए वे आज भी प्रचलित हैं.
 
 
नीदरलैंड्सडच शब्द क्या कहते हैं?
आप जानते हैं कि डच करेज डच ट्रीट या डच अंकल का मतलब क्या है?
 
 
'सोल पैच' का उदाहरण है आमिर की दाढ़ी'सोल पैच' का मतलब..
जानिए, 'सोल पैच' शब्द का आमिर ख़ान की दाढ़ी से क्या ताल्लुक है...
 
 
शब्ददो नए लोकप्रिय शब्द
जानिए, वर्ष 2006 के दो नए लोकप्रिय शब्दों और उनके प्रयोग के बारे में...
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>