BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
17 मार्च, 2007 - Published 14:18 GMT
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
फ़्रेंच फ़्राई, फ़्रेंच लीव, फ़्रेंच किस क्या है?
 

 
 
फ़्रेंच फ्राइज
फ़्रेंच फ्राइज शब्द की उत्पत्ति में अमरीकी राष्ट्रपति जेफ़रसन की भूमिका रही
आप में से बहुत से लोगों ने फ़्रेंच फ़्राई ज़रूर खाई होगी लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ़्रेंच लीव और फ़्रेंच किस क्या है और इनकी उत्पत्ति कैसे हुई.

हमारी पिछली बैठक में आपने देखा कि समाजिक धारणाओं के कारण किस प्रकार देश, जाति वग़ैरह पर आधारित शब्द, मुहावरे और उक्तियां हमारे सामने आ जाती हैं. इस संदर्भ में हमने डच से शुरू होने वाले शब्दों और मुहावरों के बारे में बात की थी और वादा किया था कि हम फ़्रेंच से शुरू होने वाले शब्द और मुहावरे लेकर आएंगे.

आज हम अपने उसी वादे के तेहत आप के पास फ़्रेंच से शुरू होने वाले कुछ शब्दों को लेकर आए हैं.

यह एक सामान्य धारणा है कि जिस शब्द के साथ फ़्रेंच शब्द लगा दिया जाता है वह ज़रा छोटा और लघू हो जाता है, जैसे हम फ़्रेंच कट दाढ़ी और फ़्रेंची जांघिए के संदर्भ में पाते हैं.

आज हम फिर किसी एक शब्द की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि एक धारणा की बात कर रहे हैं जिसके तेहत कई शब्दों की उत्पत्ति हुई और वे आज तक अंग्रेज़ी भाषा में लोकप्रिय हैं और प्रयोग किए जाते हैं.

इस से पहले कि हम फ़्रेंच वाले शब्द के बारे में बात करें यह जान लेना ज़रूरी है कि बहुत सारे शब्द बर्तानिया और अमरीका से फ़्रांस की दुशमनी के नतीजे में सामने आए और बहुत सा शब्द वहां के लोगों की ख़ासियत के तेहत गढ़ लिया गया.

French fry, (फ़्रेंच फ़्राई) तेल में तली हुई आलू की लंबी लंबी क़ाश जिसमें चिपचिपाहट कम होती है को कहते हैं. इसका प्रयोग आम तौर पर बहू वचन में होता है जैसे फ़्रेंच फ़्राईज़. A thin strip of potato fried in deep fat. Often used in the plural like French fries.

इस की उत्पत्ति के बारे में कहा जाता है कि अमरीका के राष्ट्रपति थॉमस जेफ़रसन जब फ़्रांस के अपने दौरे से वापस आए तो 1802 ई. में उन्होंने राज भोज में इसका प्रयोग किया. फिर 60 बरसों तक अमरीका में इसका कोई सुराग़ नहीं मिलता है.

1860 के दशक में एक आध रेस्तुरॉं में यह परोसा जाता था. फ़िर पहले विश्व युद्ध के बाद तो यह हर जगह मिलने लगा. भारत में बहूराष्ट्रीय कंपनियों के आने के बाद यहां भी कोक और पेपसी के साथ इसका रिवाज पड़ गया.

पकवान की एक किताब में लिखा है कि बर्तानिया में चिप्ड पोटैटो (कटा हुआ आलू) फ़्रांस से 1870 में आया. याद रहे कि बर्तानिया में चिप्स का प्रयोग कटे हुए नमकीन और मसाले दार आलू के लिए किया जाता है.

French Connection (फ़्रेंच कनेकशन) ग़ैर क़ानूनी तालमेल के लिए जाना जाता है 1960 और 1970 के दशक में तुर्की से मादक पदार्थ हीरोइन की तस्करी फ़्रांस में होती और वहां से वह अवैध तरीक़े से अमरीका पहुंचाया जाता था.

इस से पहले 1937 इ. में मार्सेली के द्वीप पर एक हीरोइन बनाने का अवैध कारख़ाना मिला जिसका मालिक कॉरसिया का मश्हूर माफ़िया पॉल कार्बोन था उसने दूसरे विश्वयुद्ध के बाद अमरीकी ख़ुफ़िया ऐजेंसी सीआईए और एसडीईसीई से साठ-गांठ किया था कि यह द्वीप कम्युनिस्टों के हाथों न लगे. फ़्रेंच कनेकशन नाम की एक किताब भी है जिस में हीरोइन की तस्करी को विषय बनाया गया है. इसी किताब पर आधारित एक फ़िल्म भी है.

French dressing (फ़्रेंच ड्रेसिंग) का अर्थ है सलाद पर तेल, सिरका और नमक मिर्च और मसाला लागाना या सलाद को इनसे सजाना A salad dressing of oil, vinegar, and seasonings ऐसे सलाद की सजावट को भी कहते हैं जिसके ऊपर गुलाबी क्रीम की सजावट की जाती है जो आम तौर पर मीठा होता है.

French letter (फ़्रेंच लेटर) का प्रयोग कॉनडोम के लिए होता है. शायद इसकी वजह यह है कि फ़्रांसिसियों के बारे में यह बात मश्हूर है कि वह बहुत रोमांटिक होते हैं.

French Kiss (फ़्रेंच किस) आम तौर पर यह देखा गया है कि जिस चीज़ के आगे फ़्रेंच लगा दिया जाता है वह छोटी हो जाती है लेकिन फ़्रेंच किस के मामले में बात बिल्कुल विपरीत है. ऐसे चुंबन को फ़्रेंच किस कहते हैं जो काफ़ी लंबी होती है और जिस में जीभ के साथ जीभ को लपेट दिया जाता है. दक्षिण भारत में इसे अमरीकन कीस भी कहते हैं. इसे स्लैंग में टंग किस (tongue kiss), पैश (posh), डीप किस (deep kiss), नेक (neck) भी कहते हैं.

French leave (फ़्रेंच लीव) अचानक, बिना बताए हुए ग़ायब हो जाने या बिना विदा लिए चले जाने को कहते हैं an informal, unannounced, or abrupt departure. यह बात 18वीं शताब्दी की है जब फ़्रांसीसियों की यह आदत थी कि वे अपने मेज़बान को बिना बताए चले जाते थे. लेकिन वे ऐसा इसलिए करते थे कि वे अपने मेज़बान को डिस्टर्ब नहीं करना चाहते थे. यह मुहावरा उस समय बना जब अंग्रेज़ और फ़्रांसीसी कल्चर में काफ़ी मेल जोल बढ़ा.

बाद में यह मुहावरा बिना अनुमति लिए या बिना बताए भागने वाले सैनिकों के लिए भी प्रयोग होने लगा. आजकल आम तौर पर ऑफ़िसों में ऐसे लोग हैं जो सप्ताह में एक आध दिन फ़्रेंच लीव पर रहते हैं.

यह मुहावरा फ़्रांस और बर्तानिया के बीच संघर्ष को दर्शाने वाला सबसे लोकप्रिय मुहावरा है क्योंकि इसी चीज़ के लिए फ़्रांसीसी भाषा में यह कहा जाता है: filer à l'anglaise (फ़िलर ए लैंगलाईज़) यानी to take the English leave.

इस मुहावरे की जड़ अमरीका में फ़्रांसीसी और इंडियन के बीच होने वाले युद्ध में है. उस युद्ध में न्यु यार्क में जॉर्ज लेक के पास 140 फ़्रांसीसी बंदी बना लिए गए और उन्हें उस झील में मौजूद एक टापू पर भेज दिया गया. फ़्रांसीसियों को अंग्रेज़ों के मुक़ाबले उस क्षेत्र की अधिक जानकारी थी इसलिए शाम का अंधेरा होते ही वे अंग्रेज़ों की जानकारी के बिना टापू से ग़ायब हो गए और उन्हें चकित छोड़ गए.

हालांकि वे वहां एक दिन भी बंदी नहीं रहे लेकिन उस टापू का नाम प्रीज़न आईलेंड रख दिया गया. रॉबर्ट लूई स्टेवेंसन के उपन्यास ट्रेज़र आईलैंड का मुख्य पात्र जिम जब बिना बताए चला जाता है तो उसके बारे में इसी मुहावरे का प्रयोग किया गया है. इसे AWOL भी कहते हैं. यानी Away without official leave.

अब आप अपने उन दोस्तों के बारे में भी इस मुहावरे का प्रयोग कर सकते हैं जो बिना बताए स्कूल, कॉलेज और ऑफ़िस से भाग जाते हैं.

 
 
नीदरलैंड्सडच शब्द क्या कहते हैं?
आप जानते हैं कि डच करेज डच ट्रीट या डच अंकल का मतलब क्या है?
 
 
शब्ददो नए लोकप्रिय शब्द
जानिए, वर्ष 2006 के दो नए लोकप्रिय शब्दों और उनके प्रयोग के बारे में...
 
 
शब्ददो नए लोकप्रिय शब्द
जानिए, वर्ष 2006 के दो नए लोकप्रिय शब्दों और उनके प्रयोग के बारे में...
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>