|
अंग्रेज़ी भाषा को शेक्सपियर का योगदान | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
क्या आप को मालूम है, अंग्रेज़ी के महान कवि और नाटक कार विलियम शेक्सपियर ने अंग्रेज़ी भाषा को कितने नए शब्द दिए हैं. आप को यह जान कर आश्चर्य होगा कि शेक्सपियर को अंग्रेज़ी के 1600 से अधिक शब्द को पहली बार इस्तेमाल करने का श्रेय जाता है. आप को यह जानकर कोई हैरत नहीं होगी कि सबसे अधिक लोकप्रिय वाक्य भी उन्हीं के नाम जाते हैं और उन्हीं के कथनों को सबसे ज़्यादा उदाहरण के रूप में पेश किया जाता रहा है. आज की बैठक में हम उन दस शब्दों पर नज़र डालेंगे जो शेक्सपियर ने बनाए और इस्तेमाल किए. ये सारे शब्द बहुत लोकप्रिय हैं और 400 वर्ष बीत जाने के बाद आज भी प्रयोग में हैं. यहां यह याद रहे कि शेक्सपियर ने ये सारे शब्द यूंही नहीं गढ़े हैं बल्कि इन्हें लातीनी, यूनानी एवं दूसरी भाषाओं से लेकर उसके मुनासिब इस्तेमाल से उसे जीवंत बना दिया है. शेक्सपियर ने जो शब्द गढ़े उनमें बेडरूम (bedroom), ब्लैंकेट (blanket), बर्थ-प्लेस (birth-place), चैम्पियन (champion), बेट (bet), क्रीटिक (critic), एलबो (elbow), और लोनली (lonely) जैसे लोकप्रिय शब्द भी शामिल हैं. शेक्सपियर के गढ़े रोज़ाना के जीवन में प्रयोग होने वाले शब्दों में से ये दस शब्द लेकर हाज़िर हैं. Addiction, (ऐडिक्शन) आदत, लत, इसका पर्याय Habit है Compulsive physiological and psychological need for a habit-forming substance: a drug used in the treatment of heroin addiction. Amazement, (अमेज़मेंट) अचंभा, हैरत, विस्मय, हक्का-बक्का इत्यादि A state of extreme surprise or wonder; astonishment. पुराना प्रयोग Bewilderment; perplexity. Countless, (काउंटलेस) का अर्थ है असंख्य, अंगिनित, गिनती में न आना इत्यादि Incapable of being counted; innumerable Critic, (क्रीटीक) का अर्थ है आलोचक, समालोचक, समीक्षक, दोष ढ़ूंढ़ने वाला, One skilled in judging of the merits of literary or artistic works; a connoisseur; an adept; hence, one who examines literary or artistic works, etc., and passes judgment upon them; a reviewer. Excitement (एक्साइटमेंट) का अर्थ है उत्तेजना, क्षोभ, आवेश, जोश इत्यादि the act or an instance of exciting, the condition of being excited; something that excites: the dancing tigers and other circus excitements. Frugal, (फ़्रूगल) का अर्थ है मिताहारी, किफ़ायत करने वाला, कम ख़र्च वाला, Economical को भी इसी अर्थ में प्रयोग करते हैं Practicing or marked by economy, as in the expenditure of money or the use of material resources. See synonyms at sparing. Costing little; inexpensive: a frugal lunch. इसका विपरीत जेनरस है.
Generous, (जेनरस) का अर्थ है उदार उदारचेत, दानी, सख़ी, भरपूर परिपूर्ण इत्यादि, Majestic, (मैजेस्टिक) का अर्थ है प्रतापी, तेजस्वी, राजसी, शाहाना, शानदार इत्यादि Obscene, (ऑबसीन) का अर्थ है अश्लील, नग्न, खुला हुआ, नंगा, इत्यादि Radiance (रेडियेंस) का अर्थ है चमक, कांति, चमक दमक, the quality or state of being radiant भौतिक विज्ञान में इसका अर्थ है the radiant energy emitted per unit time in a specified direction by a unit area of an emitting surface. शेक्सपियर के नाटक ऑल्स वेल दैट एंड्स वेल का हिंदी अनुवाद है अंत भला तो सब भला. आप को शेक्सपियर के गढ़े हुए ये शब्द कैसे लगे हमें लिखें. |
इससे जुड़ी ख़बरें Eavesdropping का मतलब क्या?08 मई, 2006 | Learning English पैराडाइज़ शब्द कैसे बना?13 दिसंबर, 2006 | Learning English जीप का प्रचलन कैसे हुआ? 30 मई, 2006 | Learning English बॉस शब्द कैसे बना?24 अगस्त, 2006 | Learning English सोडा, कॉफ़ी, मसाज शब्द कहां से आए 23 फ़रवरी, 2007 | Learning English 'सैंडविच जेनरेशन' क्या होता है?20 जनवरी, 2007 | Learning English | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||