BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 02 फ़रवरी, 2007 को 13:02 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
डच करेज या डच अंकल क्या होता है?
 

 
 
नीदरलैंड्स
आप ने हमारे पिछले लेखों में देखा कि किस प्रकार शब्द अपने आप खेल-खेल में या बहस के बीच बन जाते हैं, शब्दों को बनाने के लिए कोई कमेटी नहीं बैठती बल्कि वे समाजिक धाराओं में फलते फूलते हैं.

आज हम किसी एक शब्द की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि एक धारणा की बात कर रहे हैं जिसके तहत कई शब्दों की उत्पत्ति हुई और वे आज तक अंग्रेज़ी भाषा में प्रयोग किए जाते हैं.

अगर आप से कोई पूछे कि डच करेज (Dutch courage), डच ट्रीट (Dutch treat) या डच अंकल (Dutch uncle) का मतलब क्या है तो शायद आप अपनी सूझ बूझ को दर्शाते हुए इन शब्दों का क्रमशः यह अर्थ बता सकते हैं डच लोगों की हिम्मत, डच लोगों के द्वारी दी जाने वाली दावत या उनकी दावत, और नीदरलैंद या हॉलैंड में रहने वाले चाचा ताऊ वग़ैरह.

ठहरिए! इस से पहले कि अक़्ल का घोड़ा दौड़ दौड़ कर थक जाए हम यह बताते चलें कि डच से शुरू होने वाले शब्द ब्रिटेन और नीदरलैंड्स खास तौर से ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और डच ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच के झगड़ों के कारण वजूद में आए. इसलिए यह तय है कि अंग्रेज़ी में डच से शुरू होने वाले शब्दों का कोई बहुत अच्छा मतलब तो नहीं लिया जा सकता है.

अंग्रेज़ी भाषा में रूढ़िबद्ध धारणा पर आधारित बहुत सारे शब्द हैं और यह अंग्रेज़ी भाषा के लिए ही ख़ास नहीं है, ऐसा हर भाषा के साथ है कि रूढ़िबद्ध धारणाएँ भाषा का अंग बन जाती हैं. कहावतों और चुटकुलों की तो यह ख़ासियत ही होती है कि उसमें समाज के किसी समुदाय, भाग, चलन को ही निशाना बनाया जाता है.

आइए हम डच शब्द से शुरू होने वाले कुछ शब्दों को देखते हैं, जिनका प्रयोग प्रायः साहित्य और कभी कभी अख़बारों के विशेष कॉलमों में होता है.

Dutch auction, (डच ऑक्शन) a type of an auction where the auctioneer begins with a high asking price which is lowered until some participant is willing to accept the auctioneer's price. ऐसी नीलामी को कहते हैं जिस में बोली ऊपर से शुरू होती है और ख़ुद-बखुद नीचे आती जाती है और उतनी देर तक नीचे आती रहती है जब तक कि कोई ख़रीदार उस क़ीमत पर उसे लेने के लिए तैयार नहीं हो जाता.

यह मज़ाक़ को तौर पर सामने आया था, आप यह जान कर हँसेंगे कि डच में इसी चीज़ के लिए चाइनीज़ ऑक्शन (Chinese auction) का प्रयोग होता है. वास्तव में यह तरीक़ा 1870 के दशक में सामने आया था, जब फूल बेचने वाले जल्दी से जल्दी अपने फूल बेच कर जाना चाहते थे तो उन्होंने ऊपर से नीचे की ओर की बोली का प्रयोग किया. डच ऑकशन को रिवर्स ऑक्शन (Reverse Auction) भी कहा जाता है.

Dutch courage (डच करेज) False courage acquired by drinking liquor ऐसी झूठी हिम्मत को कहते हैं जो शराब पीने सा आ जाती है, यह इसलिए भी कहा जाता है कि डच लोग बहुत आधिक शराब पीने के लिए प्रसिद्ध हुआ करते थे, इस का प्रयोग सबसे पहले एडमंड वालर की किताब ‘इंस्ट्रकशन्स टू ए पेन्टर’ (Instructions to a Painter) 1665 ई. में इस प्रकार हुआ.

“The Dutch their wine, and all their brandy lose,
Disarmed of that from which their courage grows.”
आप को अमिताभ की फ़िल्म शराबी का गीत भी याद आ रहा होगा जिसमें चूहा व्हिस्की पी कर बिल्ली पर दहाड़ता है.

Double Dutch, (डबल डच) talk or writing that is nonsense or that you cannot understand. ऐसी बात या लिखावट जिसका समझना आसान न हो, यह डच भाषा के मुश्किल होने को ओर भी संकेत देता है. यह एक खेल भी है जिसे Tutnese कहा जाता है और किसी भी भाषा में इसे खेलने के लिए इसके तरीक़े को आसानी के साथ बदला जा सकता है.

Dutch door (डच डोर) slang for a bisexual person, i.e., one who “swings both ways” इसका अपभाषा के रूप में ऐसे आदमी के लिए प्रयोग होता है जो दोनों लिंगों की ओर आकर्षित हो.

Dutch Metal (डच मेटल) a brass alloy, worthless in itself but used to imitate gold leaf पीतल को डच मेटल कहते हैं, यह इसलिए कहा जाता है कि देखने में यह सोने के जैसा है लेकिन क़ीमत में बहुत कम.

Dutch treat या Going Dutch, (डच ट्रीट या गोइंग डच) having to pay for one's own food or entertainment हम आम तौर पर जब ग्रुप में कोई फ़िल्म देखने जाते हैं या किसी रेस्तराँ में खाना खाने जाते हैं और सभी अपना अपना पैसा ख़ुद अदा करते हैं ऐसे में हमारी रोज़ाना की शब्दावली में इसे अमरीकी स्टाइल कहा जाता है. लेकिन अंगेरज़ी भाषा में इसे डच ट्रीट या गोइंग डच कहते हैं.

Dutch uncle, (डच अंकल) a term for a person who sternly lectures, comments or criticizes with unsparing severity and blunt frankness, to educate, encourage or admonish someone, often with benevolent intent, as though an elder relative or “uncle” डच अंकल एक एसे व्यक्ति के लिए प्रयोग होता है जो आप की भलाई के लिए आप को फटकार लगाए और लंबा चौड़ा भाषण दे डाले जैसे वह आप का सगा या चाचा हो.

एक मुहावरे के तौर पर जब हम कहते हैं To be in dutch with तो इस का मतलब है to be in disfavour यानी हानि में होना, घाटे में होना, इसे इस वाक्य में देखें कि किस प्रकार इसका प्रयोग हुआ है. “If we don't get back before dinner time I'll be in dutch with my girlfriend something very fierce.”

आप को कैसे लगे ये सारे शब्द, अपने विचार हमें लिख भेजें इस से पहले कि हम फ़्रेंच शब्द के साथ जुड़ी हुई धारणा के साथ आएँ.

 
 
जीपजीप शब्द कैसे बना?
क्या आप जानते हैं कि जीप शब्द की उत्पत्ति और प्रचलन कैसे हुआ?
 
 
अंधविश्वास06.06.06 का डर
तीन बार छह के अंक से कई लोगों को डर लगता है. क्या है यह अंधविश्वास?
 
 
हड़तालBoycott शब्द कैसे बना?
क्या आप को मालूम है कि बायकॉट शब्द आया कहाँ से और बना कैसे?
 
 
'सोल पैच' का उदाहरण है आमिर की दाढ़ी'सोल पैच' का मतलब..
जानिए, 'सोल पैच' शब्द का आमिर ख़ान की दाढ़ी से क्या ताल्लुक है...
 
 
शब्ददो नए लोकप्रिय शब्द
जानिए, वर्ष 2006 के दो नए लोकप्रिय शब्दों और उनके प्रयोग के बारे में...
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>