मिर्ज़ा एबी बेग
|  |
 | | | 'सोल पैच' का उदाहरण है आमिर की 'दिल चाहता है' फ़िल्म में यह दाढ़ी |
अगर आप से यह पूछा जाए कि सैंडविच जेनरेशन (sandwich generation) क्या है तो आप सोचेंगे कि यह हमारी उस पीढ़ी को कहा जाता है जो सैंडविच को पसंद करती है या फिर उनका गुज़ारा सैंडविच पर है या शायद इस युग में सैंडविच बहुत लोकप्रिय है इसलिए इस युग के लिए यह इस्तेमाल होता होगा. ज़रा ठहरिए! इससे पहले कि आप कुछ और अधिक अनुमान लगाना शुरू कर दें, हम 10 ऐसे शब्द बता देते हैं जो पिछले कुछ समय में हमारे सामने आए. Mouse potato (माउस पोटैटो) Ring-tone (रिंगटोन) Spy-ware (स्पाईवेयर) Bio-diesel (बॉइओडीज़ल) Big-box (बिग-बॉक्स) Soul patch (सोल पैच) Supersize (सूपरसाईज़) Polyamory (पौलियामोरी) Ollie (ओली) Sandwich generation (सैंडविच जेनरेशन) कंप्यूटर टेक्नॉलोजी के आने और छाने के बाद से अधिकतर नए शब्द वहीं से आ रहे हैं. उपर दिए गए शब्दों में कुछ कंप्यूटर, टेक्नॉलोजी, विज्ञान, पॉप कल्चर, कारोबार उद्योग से संबंधित हैं. कहीं पहला ही शब्द देखकर आप यह न सोचें कि यह माउस पोटैटो आख़िर कौन सी बला है? कहीं यह आलू वाला चूहा तो नहीं. चलिए इसी से बात शुरू करते हैं. Mouse potato (माउस पोटैटो) यह शब्द कंप्यूटर के बहुत अधिक प्रयोग में आने के बाद बना है, इसका प्रयोग संज्ञा में होता है और यह अभी सलॉंग ही है. माउस पोटैटो ऐसे आदमी को कहते हैं जो अधिक समय कंप्यूटर के सामने बिताता हो यानी बैठा-बैठा आलू बन गया हो या व्यायाम न करने के कारण बेडोल हो गया हो. इसी प्रकार का एक और शब्द पहले से प्रचलित है couch potato (काउच पोटैटो) यानी ऐसा व्यक्ति जो दिनभर पलंग से चिपका रहे. आप अपने कंप्यूटर से चिपके दोस्तों के लिए माउस पोटैटो और पलंग से चिपके दोस्तों के लिए काउच पोटैटो प्रयोग में ला सकते हैं. Ring tone (रिंगटोन) आपके पास जो मोबाइल फ़ोन है उसमें न जाने कितने ही रिंगटोन होंगे और आपने अपने विशेष नंबर के लिए विशेष रिंगटोन सेट कर रखे होंगे. इसलिए इसका अर्थ बताने की ज़रूरत नहीं है. अब तो आप को यह भी सुविधा है कि आप को ख़ास रिंगटोन अपने फ़ोन करने वालों को भी सुना सकते हैं. आप समझ गए होंगे की रिंगटोन का मतलब फ़ोन की घंटी की भिन्न-भिन्न आवाज़ है. Spy-ware (स्पाईवेयर) कंप्यूटर से परिचित लोग अच्छी तरह जानते हैं कि यह जासूसी सॉफ़्टवेयर क्या होता है. यह एक ऐसा सॉफ़्टवेयर है जो कंप्यूटर पर उसके प्रयोग करने वाले की जानकारी के बिना लगा दिया जाता है और वह उस कंप्यूटर पर होने वाली गतिविधि को दूसरे कंप्यूटर पर दिखाता है. Software that is installed in a computer without the user’s knowledge and transmits information about the user’s computer activities over the Internet. Bio-diesel (बायोडीजल) पर्यावरण के संरक्षण को लेकर सारे विश्व में चिंता की जाती है और इसलिए इसे प्रदुषित करने वाले तत्वों को कम करने की लगातार कोशिश जारी है. बायोडीज़ल एक ऐसा ईधन है जो डीजल की ही तरह है लेकिन इसे आम तौर पर सब्ज़ी से जैसे सोया तेल से निकाला जाता है. a fuel that is similar to diesel fuel and is derived from usually vegetable sources (as soybean oil). Big-box (बिग-बॉक्स) बिगबॉक्स का प्रयोग विशेषण के रूप में होता है. यह शब्द नई कारोबार प्रणाली से जुड़ा हुआ है. इसका अर्थ दुकानों के एक ऐसा सिलसिले के बारे में है जिसमें डिब्बेनुमा इमारत का प्रयोग हो. इस विषय में हम सब्ज़ी-चेन या दूध बूथ के सिलसिलों की बात कर सकते हैं. of, relating to, or being a large chain store having a boxlike structure. Soul patch (सोल पैच) यह शब्द पॉप कल्चर से आया है. आपने शायद आमिर ख़ान को फ़िल्म 'दिल चाहता है' में निचले होठों के नीचे थोड़े से बाल छोड़ते देखा होगा जिसे अमिताभ बच्चन ने अपने एक प्रोग्राम में दढ़िया कहा था. सोल पैच उसी पॉप कल्चर के फ़ैशन को कहते हैं. a small growth of beard under a man's lower lip. Supersize (सूपरसाइज़) यह शब्द भी पॉप कल्चर से आया है. इसका प्रयोग क्रिया के रूप में होता है. पॉप कल्चर में आम तौर पर यह देखा गया है कि शरीर के अंग को बढ़ाने की कोशिश होती है. सूपरसाइज़ का अर्थ हुआ बढ़ाना, फुलाना. to increase considerably the size, amount, or extent of. Polyamory (पौलियामोरी) जैसे पॉलीगैमी होता है उसी प्रकार पौलीमोरी है जो polyamorous (poly- + amorous) + -y से बना है. इसका अर्थ एक ही समय में एक से अधिक प्रेमसंबध रखना या होना. the state or practice of having more than one open romantic relationship at a time. Ollie (ओली) यह शब्द खेल जगत से आया है और स्केट्स बोर्ड खिलाड़ी एलन जेल्फॉन्ड को प्यार से पुकारते हैं. इस का अर्थ है वह तरीका जिसमें खिलाड़ी अपने स्केट्स को बोर्ड पर मारता है ताकि वह उछल सके. a maneuver in skateboarding in which the skater kicks the tail of the board down while jumping in order to make the board pop into the air. Sandwich generation (सैंडविच जेनरेशन) यह शब्द भारतीय नस्ल की उस पीढ़ी की परिस्थितियों की अभिव्यक्ति के लिए बहुत उचित है जो दो पीढ़ियों के बीच में फंसे हैं. यानी सैंडविच जेनरेशन ऐसे लोगों को कहा जाता है जो अपने परिवार के साथ-साथ अपने माँ-बाप का खर्चा भी उठाते हैं. a generation of people who are caring for their aging parents while supporting their own children इस का प्रयोग संज्ञा के रूप में होता है. सैंडविच पर बात करते हुए आप को याद होगा कि सैंडविच में एक चीज़ बीच में फंसी होती है. इसी लिए सैंडविच जेनरेशन का अर्थ उसी के अनुसार तय पाया है. |