BBCHindi.com Launch BBC Media Player
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
अब बीबीसी हिंदी की RSS News Feeds भी उपलब्ध हैं
 
 
बीबीसी वर्ल्ड सर्विस अब BBCHindi.com सहित अपनी अधिकतर भाषाओं की वेबसाइट की RSS News Feeds उपलब्ध करा रही है.

RSS News Feeds क्या हैं?

RSS News Feeds आपकी मनपसंद वेबसाइट से ताज़ा जानकारी और ख़बरें प्राप्त करने का आसान तरीका है. रियल सिंपल सिंडिकेशन का संक्षिप्त रूप है RSS.

मान लीजिए आपकी रुचि BBCHindi.com के पहले पन्ने या फिर खेल या मनोरंजन की ख़बरों में है. इन ख़बरों से जुड़े पन्ने पर जैसे ही कोई बदलाव होगा या फिर रिपोर्ट आएगी, RSS News Feeds के ज़रिए इसकी एक प्रति आपके RSS News Reader तक पहुँच जाएगी.

RSS News Reader पर आप इन पन्नों के मुख्य समाचारों के अलावा हर रिपोर्ट की संक्षिप्त जानकारी देख पाएँगे. इस जानकारी के साथ एक लिंक भी होगा, जिस पर क्लिक करने के आप पूरी स्टोरी पढ़ सकते हैं.

नीचे दिए गए विकल्पों में से उन RSS News Feeds को चुनें जो आप BBCHindi.com से प्राप्त करना चाहते हैं:

RSS News Feedपहला पन्ना
RSS News Feedभारत और पड़ोस
RSS News Feedखेल
RSS News Feedमनोरंजन
RSS News Feedआपकी राय
RSS News Feedकुछ और जानिए
RSS News FeedLearning English



सहायता


BBCHindi.com की RSS News Feeds पाने के लिए मुझे क्या करना होगा?

इसके लिए आपको RSS News Reader नाम के एक प्रोग्राम की ज़रुरत होगी. यह प्रोग्राम आपकी पंसदीदा वेबसाइटों की RSS Feed आपके कंप्यूटर पर दिखाता है.

आप इस आरएसएस फ़ीड को कई तरह से सब्स्क्राइब कर सकते हैं, नीचे कुछ तरीक़े दिए गए हैं.

  • आरएसएस फ़ीड के नारंगी रंग के बटन को माउस से न्यूज़रीडर में ड्रैग करें
  • आप आरएसएस फ़ीड की यूआरएल को भी न्यूज़रीडर में ड्रैग कर सकते हैं
  • आप आरएसएस फ़ीड की यूआरएल को न्यूज़रीडर में पेस्ट भी कर सकते हैं

कृपया ध्यान दें : पेज को देखते समय नए RSS News Readers आपका ध्यान इस ओर खीचेंगें कि आप BBC RSS News Feeds की सदस्यता ले सकते हैं.


RSS News Reader कैसे प्राप्त किया जा सकता है?

इंटरनेट पर कई तरह के RSS News Readers वेबपेजों पर उपलब्ध हैं. आमतौर पर इन्हें मुफ़्त में ही डाउनलोड किया जा सकता है.

विभिन्न RSS News Readers अलग-अलग तरह के ऑपरेटिंग सिस्ट्म पर ही काम कर पाते हैं, इसलिए जब आप RSS News Reader का चयन करें तो इस बात का ध्यान रखें.

इसके साथ यह भी ध्यान में रखना ज़रुरी है कि कुछ RSS News Readers कुछ विशेष भाषाओं को प्रदर्शित नहीं कर पाते हैं.


बीबीसी की न्यूज़ फ़ीड अपनी वेबसाइट पर इस्तेमाल करने संबंधी जानकारी

हम बीबीसी न्यूज़ की आरएसएस फ़ीड को किसी वेबसाइट के हिस्से के तौर पर इस्तेमाल किए जाने को बढ़ावा देते हैं, लेकिन कुछ नियम और शर्तों (अँगरेज़ी में) के साथ.

बीबीसी सामग्री के इस्तेमाल के समय सही फॉर्मेट का प्रयोग और स्रोत का नाम बताना ज़रूरी है. स्रोत के स्थान पर—बीबीसी न्यूज़ या बीबीसी की ओर से लिखा होना चाहिए. आप बीबीसी का लोगो या दूसरे ट्रेडमार्क का इस्तेमाल नहीं करेंगे. बीबीसी न्यूज़ की सामग्री के प्रसार के बारे में अंतिम निर्णय लेने का अधिकार बीबीसी का है. अगर जानकारी के लिए नियम और शर्तों पढ़ें.

बीबीसी आरएसएस फ़ीड के लिए कोई ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं करता. अधिक जानकारी के लिए नियम और शर्तों पढ़िए.

 
 
 
सुर्ख़ियो में
 
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>