bbc.co.uk navigation

बीबीसी हिंदी का ट्विटर एग्रिगेटर

बीबीसी हिंदी वेबसाइट पर इस नए टूल का उद्देश्य है 'हाइवे हिंदुस्तान' पर निकले संवाददाताओं को आपसे सीधे जोड़ना.

आप इंटरनेट साइट क्लिक करें ट्विटर से ज़रूर परिचित होंगे. अगर नहीं, तो आपको बताते चलें कि ये वेबसाइट इंटरनेट के ज़रिए 140 कैरेक्टर के छोटे-छोटे संदेश देने की सुविधा प्रदान करती है.

पिछले कुछ समय से बीबीसी संवाददाता ट्विटर का इस्तेमाल किसी बड़े समाचार से जुड़े अपडेट देने के लिए करते रहे हैं. लेकिन अब तक हमारे पास अलग-अलग संवाददाताओं के संदेशों को संजो कर आपके सामने रखने की सुविधा नहीं थी.

इस टूल ने ऐसा करना संभव कर दिया है. इसके ज़रिए 'हाइवे हिंदुस्तान' की यात्रा पर निकले हमारे तीनों संवाददाता - ब्रजेश उपाध्याय, विनोद वर्मा और संतोष सिन्हा - अपने अनुभव आपके साथ बांटेंगे.

हम आपको बता दें अभी यह परीक्षण के स्तर पर है, अगर इसके इस्तेमाल में आपको किसी तरह की परेशानी हो तो हमें ज़रूर बताइएगा.

हालांकि ट्विटर पर हमारे संवाददाताओं द्वारा भेजे संदेशों की हम पूरी ज़िम्मेदारी लेते हैं, लेकिन इस साइट पर छपे अन्य संदेशों या इन संदेशों से जुड़ी वेबसाइट की ज़िम्मेदारी हमारी नहीं है.

हमेशा की तरह आपके सुझावों का हमें इंतज़ार रहेगा.

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.