
बीबीसी हिंदी वेबसाइट अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है.
इसके लिए आपको बीबीसी हिंदी सेलेक्ट मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड करना होगा, जो नोकिया, सोनी, सैमसंग और एलजी के ज़्यादातर मॉडल पर काम करता है.
हिंदी सेलेक्ट डाउनलोड करने के लिए अपने मोबाइल फ़ोन के वेब ब्राउसर में http://www.bbchindi.com/select टाइप करें.
आपका फ़ोन आपसे बीबीसी हिंदी सेलेक्ट डाउनलोड करने की अनुमति मांगेगा. कृपया इसे ऐसा करने की अनुमति दें और कुछ ही सेकेंड में यह एप्लीकेशन आपके फ़ोन पर डाउनलोड हो जाएगा.
डाउलोड समाप्त होने पर आप बीबीसी हिंदी सेलेक्ट को अपने फ़ोन के एप्लीकेशन्स फ़ोल्डर में पाऐंगे.
समाचार आपके हाथों में
इस एप्लीकेशन पर क्लिक करें और कुछ ही मिनटों में इसे आप अपनी सुविधा अनुसार पर्सनलाइज़ कर सकते हैं.
बीबीसी हिंदी सेलेक्ट बीबीसी की सुर्ख़ियों और स्टोरीज़ को आप तक लाता है. यह ऑन डिमांड भी हो सकता है और ऑटोमैटिक भी (यह आपके मोबाइल पर निर्भर करता है) यानी अब समाचार हमेशा आपके हाथों में है.
आप चुन सकते हैं कि आपको हिंदी वेबसाइट के कौन से हिस्से अधिक पसंद हैं और आप ये भी तय कर सकते हैं कि आप कितनी-कितनी देर बाद अपडेट देखना चाहते हैं.

















