bbc.co.uk navigation

श्रीप्रकाश जायसवाल को मिली क्लीन चिट

 शुक्रवार, 2 मार्च, 2012 को 02:21 IST तक के समाचार

चुनाव आयोग ने केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जयसवाल को क्लीन चिट दे दी है

चुनाव आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन मामले में केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल को क्लीन चिट दे दी है.

आयोग ने 24 फरवरी को जायसवाल को उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने संबंधी उनके बयान को लेकर आचार संहिता के कथित उल्लंघन के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था.

जायसवाल को भेजे गए नोटिस में आयोग का कहना था है कि उन्होंने यह बयान देकर छठे और सातवें चरण वाले जिलों के मतदाताओं को धमकाने का काम किया है कि वो या तो कांग्रेस को वोट दें या उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन का सामना करने के लिए तैयार रहें.

जायसवाल ने आयोग को दिए गए अपने जवाब में आरोपों से इंकार किया था और कहा था कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है और उन्होंने दावा किया कि उन्होंने मतदाताओं को कभी नहीं धमकाया है.

आयोग ने जायसवाल के जवाब और उनके भाषण के वीडियो रिकार्डिंग की सीडी देखने के बाद उन्हें क्लीन चिट देने का निर्णय किया.

जायसवाल के भाषण की सीडी देखने के बाद आयोग का कहना था कि उनके बोलने का तरीका मतदाताओं को डराने या धमकाने वाला नहीं लगता.

मामला

इससे पहले,श्रीप्रकाश जायसवाल ने 23 फरवरी को कानपुर में कहा था कि कांग्रेस का बहुमत आ रहा है और यदि कुछ सीटें कम रह जाती हैं तो राष्ट्रपति शासन लगेगा.

भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने इस बयान को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन, असंवैधानिक व लोकतंत्र विरोधी बयान करार दिया था.

इससे जुड़ी और सामग्रियाँ

इसी विषय पर और पढ़ें

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.