bbc.co.uk navigation

सोनिया ने आयकर की जानकारी देने से मना किया

 शुक्रवार, 24 फ़रवरी, 2012 को 17:08 IST तक के समाचार
सोनिया गाँधी

अपने जवाब में सोनिया गाँधी ने कहा कि यह जानकारी देने से 'आर्थिक और सुरक्षा का खतरा' हो सकता है.

कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने 'सुरक्षा' के कारणों से अपने आयकर के विवरण देने से मना कर दिया है.

गोपालकृष्णन नाम के एक व्यक्ति ने ये जानकारी सूचना अधिकार के तहत मांगी थी.

लेकिन अपने जवाब में सोनिया गाँधी ने कहा कि ये जानकारी देने से 'आर्थिक और सुरक्षा का खतरा' हो सकता है.

पिछले दिसंबर के अपने निवेदन में गोपालकृष्णन ने सोनिया गाँधी के पिछले दस साल यानि वर्ष 2000 से आयकर विवरण मांगा था.

ऐसा उन्होंने सूचना अधिकार के तहत किया था. लेकिन उनके निवेदन को खारिज कर दिया गया.

उन्होंने इसके खिलाफ अपील की और आयकर विभाग को इसके बारे में सोनिया गाँधी को नोटिस देने को कहा गया था.

विभाग को अपने जवाब में सोनिया गाँधी ने कहा कि किसी को इस तरह की निजी जानकारी देना व्यक्तिगतता पर हमला है.

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की जानकारी देने में किसी का जनहित शामिल नहीं है.

निवेदन को ठुकराते हुए आयकर विभाग ने कहा कि इस जानकारी में कोई जनहित नहीं है.

गोपालकृष्णन को इस पर आगे अपील करने का अधिकार है.

इससे जुड़ी और सामग्रियाँ

इसी विषय पर और पढ़ें

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.