bbc.co.uk navigation

बेनी प्रसाद ने कहा बाहर से आए हैं पुनिया

 गुरुवार, 9 फ़रवरी, 2012 को 00:27 IST तक के समाचार
कांग्रेस की चुनाव चिन्ह

बेनी प्रसाद वर्मा कांग्रेस में आने से पहले समाजवादी पार्टी के साथ थे.

मंगलवार को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की गुटबाज़ी एक बार फिर सामने आ गई जब केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने बाराबंकी के सांसद पीएल पुनिया को ‘प्रदेश के बाहर का’ बताया. हांलाकि पार्टी ने इस सारे घटनाक्रम को मीडिया की देन बताया है.

बेनी प्रसाद वर्मा ने मीडिया को बताया, “पुनिया पंजाब से आए हैं. यहां के सब लोग हमारे साथ हैं और हम बाराबंकी की सभी छह सीटें जीत रहे हैं. ”

बेनी प्रसाद वर्मा बाराबंकी ज़िले से आते हैं और वे गोंडा से सांसद हैं.

"पुनिया पंजाब से आए हैं. यहां के सब लोग हमारे साथ हैं और हम बाराबंकी की सभी छह सीटें जीत रहे हैं. "

बेनी प्रसाद वर्मा, कांग्रेस

लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने इस बयान को तूल ना देते हुए कहा है कि पार्टी में कोई गुटबाज़ी नहीं है.

दिग्विजय सिंह ने कहा, “बेनी प्रसाद जी ने कहा है कि पुनिया पंजाब से हैं और आईएएस बनने के बाद उन्होंने अपना सारा जीवन उत्तर प्रदेश में व्यतीत किया है. सभी लोग कहीं न कहीं से आए हैं. ”

उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि उनके पूर्वज राजस्थान से आकर मध्य प्रदेश में बसे थे

.उधर पीएल पुनिया ने कहा कि बेनी प्रसाद वर्मा एक वरिष्ठ नेता हैं और सभी लोग उनका स्वागत करते हैं. पीएल पुनिया ने कहा, “ इस बात से नाराज़ होने का सवाल ही नहीं उठता. नाराज़ होने की बात हास्यास्पद है. ”

संसदीय कार्यों को राज्य मंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि ऐसे बयानों को तूल नहीं देना चाहिए.

इससे जुड़ी और सामग्रियाँ

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.