bbc.co.uk navigation

मायावती के जन्मदिन पर चुनावों का साया

 रविवार, 15 जनवरी, 2012 को 13:04 IST तक के समाचार
फ़ाइल फ़ोटो

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन यूँ तो काफ़ी धूम धाम से मनाया जाता रहा है लेकिन इस बार प्रदेश में चुनावों को देखते हुए मामला थोड़ा ठंडा है.

मायावती रविवार को अपना 56वां जन्मदिन मना रही हैं. बहुजन समाज पार्टी ने लखनऊ में पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम रखा है जिसमें मुख्यत मीडिया के लोगों को ही बुलाया गया है. इसके अलावा सरकार के कुछ वरिष्ठ मंत्री मौजूद हैं.

चुनाव आयोग की कड़ाई के कारण मायावती के जन्मदिवस के कार्यक्रम बड़े पैमाने पर नहीं किए जा रहे.

मायावती ने आधिकारिक तौर पर उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी हैं.

अपने जन्मदिवस पर भव्य कार्यक्रमों को लेकर मायावती सरकार कई बार विवादों में फँस चुकी है.

पिछले साल उनके जन्मदिन पर राजधानी लखनऊ की मुख्य सडकों और चौराहों को बिजली की नीली रोशनी से सजाया गया था और अख़बारों में बड़े-बड़े विज्ञापन दिए गए थे.

मायावती के सरकारी बंगले पर हुए समारोह में के लिए उसे फूलों और रोशनी से सजाया गया था.

इससे जुड़ी और सामग्रियाँ

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.