bbc.co.uk navigation

भारत प्रशासित कश्मीर: 24 घंटे में पाँचवां हमला

 बुधवार, 26 अक्तूबर, 2011 को 17:20 IST तक के समाचार
सीआरपीएफ़

अनंतनाग में सीआरपीएफ़ को निशाना बनाकर हमला किया गया

भारत प्रशासित कश्मीर के अनंतनाग ज़िले में अज्ञात हमलावरों ने केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया है जिसमें पाँच लोग घायल हो गए हैं.

ग़ौरतलब है कि भारत प्रशासित कश्मीर में पिछले 24 घंटे में ये पाँचवाँ हमला है. इससे पहले मंगलवार को राजधानी श्रीनगर समेत तीन जगहों पर ग्रेनेड फेंकने की घटनाएँ हुई थीं जबकि एक जगह गोलीबारी हुई थी.

मंगलवार को हमलावरों ने श्रीनगर में दो जगहों पर और शिपियाँ ज़िले में एक जगह पर ग्रेनेड फ़ेंके थे.

अनंतनाग ज़िले में एक जगह गोलीबारी की घटना भी हुई थी.

बाज़ार में ग्रेनेड फेंका

बीबीसी संवाददाता रियाज़ मसरूर के अनुसार बुधवार को अनंतनाग के बिजबेहाड़ा में सीआरपीएफ़ के एक वाहन को निशाना बनाया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर श्रीनगर से 45 किलोमीटर दूर स्थित बिजबिहाड़ा नगर में गोरिवान बाज़ार में हमला किया.

लेकिन ग्रेनेड सड़क पर एक दुकान के बाहर ही फट गया और रास्ते में जाते हुए पाँच लोग घायल हो गए.

घायल लोगों को अनंतनाग के अस्पताल में ले जाया जा रहा है. किसी भी चरमपंथी संगठन ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है.

मंगलवार को हमलावरों ने श्रीनगर में दो जगहों पर और शिपियाँ ज़िले में एक जगह पर ग्रेनेड फ़ेंके थे.

अनंतनाग ज़िले में एक जगह गोलीबारी की घटना भी हुई थी.

पुलिस ने बुधवार को कहा कि मंगलवार शाम को दो चरमपंथियों को गिरफ़्तार किया गया था जिन्हें और जगहों पर ग्रेनेड फेंकने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी.

इन्हें लश्करे तैबा संगठन के चरमपंथी बताया गया है और इन्हें सोपोर शहर से गिरफ़्तार किया गया.

इससे जुड़ी और सामग्रियाँ

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.