bbc.co.uk navigation

लश्करे तैयबा के शीर्ष कमांडर की मौत

 बुधवार, 14 सितंबर, 2011 को 02:35 IST तक के समाचार
सुरक्षाबल

पुलिस की ओर से 2008 से अब तक आठ बार अबदुल्लाह ऊनी को मृत घोषित किया जा चुका है.

भारत प्रशासित कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ हुई एक मुठभेड़ में चरमपंथी संगठन लश्करे तैयबा (एलईटी) के शीर्ष कमांडर अबदुल्लाह ऊनी की मौत हो गई है.

पुलिस के एक प्रवक्ता के मुताबिक श्रीनगर से 55 किलोमीटर दूर सोपोर में हुई एक मुठभेड़ के दौरान लंबे समय तक गोलीबारी हुई. इस दौरान पाकिस्तान स्थित चरमपंथी संगठन एलईटी के कश्मीरी कमांडर अबदुल्लाह ऊनी मारे गए हैं.

‘मोस्ट वॉंटेड’

अबदुल्लाह, कश्मीर के चरमपंथियों को लेकर पुलिस की ओर से बनाई गई ‘मोस्ट वॉंटेड’ सूची में शामिल थे.

2008 से अब तक आठ बार उन्हें मृत घोषित किया जा चुका है.

हालांकि सोपोर स्थित एक उच्च पुलिस अधिकारी का कहना है कि, ‘इस बार हम पूरी तरह आश्वस्त हैं कि अबदुल्लाह की मौत हो चुकी है. ’

लोकप्रिय धार्मिक गुरु मौलाना शौकत शाह की एक बम धमाके में हुई मौत के मामले में सात अन्य लोगों के साथ अबदुल्लाह ऊनी पर भी मामला चल रहा था.

इसी विषय पर अन्य ख़बरें

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.