छात्रों पर लगे मॉनिटर हटाए जाएं: भारत

कैलिफॉर्निया की ट्राई वैली यूनिवर्सिटी ने सैकड़ों भारतीय छात्रों को ठगा और अब वह बंद हो चुकी है.

अमरीका में पहले तो एक फर्जी विश्वविद्यालय ने भारतीय छात्रों को ठगा और अब छात्र वीज़ा खत्म होने पर छात्रों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है.

भारत सरकार ने बंद हो चुकी कैलिफॉर्निया की ट्राई वैली यूनिवर्सिटी के भारतीय छात्रों पर निगरानी के लिए मॉनिटरिंग सिस्टम लगाने को गैर ज़रूरी और ‘अनुचित’ बताते हुए इसे हटाने की मांग की है.

ट्राई वैली यूनिवर्सिटी के छात्रों का वीज़ा अब खत्म हो चुका है और अब इन्हें भारत लौटना पड़ सकता है. ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने इन छात्रों से पूछताछ की और उन्हें जीपीएस तकनीक से लैस रेडियो कॉलर पहनने के लिए मजबूर किया.

'रेडियो मॉनिटर'

अमरीकी कानून के तहत इन छात्रों को हिरासत में लिए जाने के बाद छात्रों के हाथ या पैरों पर रेडियो मॉनिटर लगाकर उन्हें रिहा किया गया था.

यह छात्र खुद पीड़ित हैं और इनके साथ बेहतर व्यवहार होना चाहिए. उन्हें अपनी स्थिति को स्पष्ट करने के लिए पर्याप्त मौका दिया जाना चाहिए. भारतीय दूतावास इन छात्रों की मदद करने की हर संभव कोशिश करेगा.

विदेश मंत्रालय, भारत

सरकार ने कहा कि वह भारतीय छात्रों के खिलाफ अधिकारियों की इस कार्रवाई पर ‘गंभीर रूप से चिंतित’ है.

विदेश मंत्रालय के एक वक्तव्य में कहा गया है कि यह छात्र खुद पीड़ित हैं और उनके साथ बेहतर व्यवहार होना चाहिए. साथ ही उन्हें अपनी स्थिति को स्पष्ट करने के लिए पर्याप्त मौका दिया जाना चाहिए.

मंत्रालय ने कहा है भारतीय दूतावास इन छात्रों की मदद करने की हर संभव कोशिश करेगा.

bbc.co.uk navigation

BBC © 2013 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.