लालू का बेटा राजनीति में

लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव के साथ पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में नज़र आए.

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपने बेटे तेजस्वी यादव को गुरुवार शाम पटना में पहली बार प्रेस कॉन्फ़्रेंस में अपने साथ मंच पर बैठाया.

यह देखकर पत्रकारों ने लालू प्रसाद से पूछा कि क्या वो अपने इस पुत्र को औपचारिक रूप से अपनी दलीय राजनीति में उतार रहे हैं?

इसपर लालू प्रसाद यादव बोले, "ये तो हमारी राजनीति में बचपन से ही शामिल है और अब इसे अपने साथ रखकर पॉलिटिक्स की ट्रेनिंग दूंगा."

लालू प्रसाद यादव ने आगे कहा, "इस बार विधान सभा चुनाव में भी तेजस्वी मेरे साथ प्रचार सभाओं में जाएगा और राष्ट्रीय जनता दल के लिए वोट मांगेगा. फिर जब उमीदवार बनने की इसकी उम्र होगी, तब ये चुनाव भी लड़ सकता है."

'समर्थन मांगूंगा'

फ़िलहाल तो पापा के साथ प्रशिक्षण लूँगा और इस बार लोगों से समर्थन भी मांगूंगा. लेकिन इतना तय है कि इस बार 'चाचा नीतीश कुमार ' का बिहार के चुनाव में सफ़ाया हो जायेगा.

तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव के पुत्र

पत्रकारों ने जब तेजस्वी यादव से कुछ बोलने को कहा तो उन्होंने सकुचाते हुए सब को प्रणाम किया और कहा "फ़िलहाल तो पापा के साथ प्रशिक्षण लूँगा और इस बार लोगों से समर्थन भी मांगूंगा. लेकिन इतना तय है कि इस बार 'चाचा नीतीश कुमार' का बिहार के चुनाव में सफ़ाया हो जायेगा."

जब तेजस्वी से पूछा गया कि वो लालू जी के साथ मंच पर भाषण में क्या बोलेंगे, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "जब पापा बोलने लगते हैं तो किसी दूसरे को बोलने का मौक़ा कहाँ देते है! "

क्रिकेट खेलने में ज़्यादा दिलचस्पी रखने और क्रिकेट के लिए ही ज़्यादा समय देने वाले तेजस्वी यादव पिछले कुछ समय से चर्चित रहे हैं. गौरतलब है कि वो रणजी ट्राफी की एक टीम में भी शामिल रहे हैं.

bbc.co.uk navigation

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.