महिला सांसदों पर बजेंगी सीटियाँ: मुलायम

मुलायम और लालू

संसद में मुलायम सिंह और लालू यादव ने महिला आरक्षण का कड़ा विरोध किया था

समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव के महिला आरक्षण पर दिए बयान ने भारी विवाद उत्पन्न हो गया है.

मुलायम ने कहा कि महिला आरक्षण बिल का फायदा केवल बड़े उद्योगपतियों और अफसरों के परिवार की महिलाएं उठाएंगी और उन पर लड़के फब्तियां कसेंगे और सीटी बजाएंगे.

इस बयान को आपत्तिजनक बताते हुए उत्तरप्रदेश की सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने मुलायम सिंह की कड़ी आलोचना की है.

वर्तमान स्वरूप में महिला आरक्षण विधेयक पास हुआ तो संसद में उद्योगपतियों और अधिकारियों की ऐसी-ऐसी लड़कियां आ जाएंगी जिन्हें देखकर लड़के पीछे से सीटी बजाएंगे.

मुलायम सिंह

डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए मुलायम ने कहा,''वर्तमान स्वरूप में महिला आरक्षण विधेयक पास हुआ तो संसद में उद्योगपतियों और अधिकारियों की ऐसी-ऐसी लड़कियां आ जाएंगी जिन्हें देखकर लड़के पीछे से सीटी बजाएंगे.''

दिल्ली में कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने मुलायम सिंह के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि नारी के विषय में बोलते हुए शब्दों का चयन सावधानीपूर्वक किया जाना चाहिए.

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्या ने मुलायम के इस बयान को घटिया बताते हुए कहा कि यह उनकी मानसिकता का प्रतीक है.

भाजपा प्रवक्ता हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि एक बड़े राजनेता से किसी भी वर्ग की महिलाओं के लिए इस तरह की टिप्पणी की उम्मीद नहीं की जा सकती.

bbc.co.uk navigation

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.