Advertisement

असम धमाकों में सात की मौत

असम (फ़ाइल फोटो)

असम में इस तरह के धमाकों के लिए अल्फ़ा को ज़िम्मेदार ठहराया जाता है.

असम के नलबाड़ी ज़िले में रविवार की सुबह दो बम धमाके हुए जिसमें सातो लोगों की मौत हो चुकी है और 40 से अधिक लोग घायल हैं.

ख़बरों के अनुसार पहला धमाका नलबाड़ी थाने के ठीक सामने दस बजकर 15 पंद्रह मिनट पर हुआ.

इसके तुरंत बाद क़रीब बीस फुट की दूरी पर दूसरा धमाका हुआ.

पुलिस का कहना है कि ये धमाके एनडीएफबी और अल्फ़ा ने मिलकर किए हैं.

असम के पुलिस महानिरीक्षक भास्करज्योति महंता ने बीबीसी को बताया कि ये बम बड़ी चतुराई से साईकिलों के अंदर छिपाए गए थे.

धमाके में पांच लोगों की मौत फ़ौरन ही हो गई. दो ने अस्पताल में दम तोड़ा.

27 नवंबर को अल्फ़ा का स्थापना दिवस है और इससे पहले असम में धमाकों की आशंका व्यक्त की जा रही थी.

इतना ही नहीं क़रीब 15 दिन पहले अल्फ़ा के दो बड़े नेता शशधर चौधरी और चित्रवन हज़ारिका को बांग्लादेश में गिरफ़्तार किया गया है.

चूंकि शशधर चौधरी नलबाड़ी के हैं इसलिए माना जा रहा है कि चौधरी की गिरफ़्तारी के विरोध में ये धमाके हुए हैं.

पिछले अक्तूबर में हुए आठ लगातार बम धमाकों के बाद का ये सबसे बड़ा धमाका है.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.