Advertisement

सचिन पर बिफरे बाल ठाकरे

बाल ठाकरे

बाल ठाकरे सचिन तेंदुलकर से नाराज़ हैं

शिव सेना सुप्रीमो बाल ठाकरे ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि वो राजनीति के मामले में बयानबाज़ी न करें.

उल्लेखनीय है कि सचिन ने एक पत्रकार वार्ता में कहा था कि वो पहले भारतीय हैं फिर महाराष्ट्रवासी.

बाल ठाकरे ने सामना में सचिन के नाम लिखे अपने पत्र में कहा है कि सचिन का ये कहना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कि मुंबई किसी की जागीर नहीं है और हिन्दुस्तान के सभी लोगों का मुंबई पर समान अधिकार है.

ठाकरे का कहना था कि सचिन क्रिकेट ही खेंले और राजनीति की पिच पर बल्लेबाज़ी की कोशिश न करें.

ठाकरे लिखते हैं, ‘‘क्रिकेट की पिच पर तूने जो कमाया उसे राजनीति की पिच पर मत गंवा. ऐसा प्रेमपूर्ण संकेत तुझे तेरे भले के लिए फिलहाल दे रहा हूं.’’

वो सचिन को नसीहत देते हुए कहते हैं कि उनके चौको छक्कों पर लोग तालिया बजाते हैं लेकिन अगर सचिन मराठी जनमानस को ठेस पहुंचाएंगे तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

ठाकरे ने क्रिकेटरों की भी आलोचना करते हुए लिखा है कि खिलाड़ियों को देश के लिए खेलना चाहिए लेकिन आजकल तो क्रिकेटर सिर्फ़ अपने लिए खेलता है. उसका क्या.

सामना में छापे गए इस पत्र का लहज़ा अत्यंत कठोर प्रतीत होता है. एक स्थान पर ठाकरे यहां तक लिखते हैं, ‘मराठी अभिमान की बात कहते कहते तुम मुंबई पर चिकी सिंगल क्यों ले बैठे.... मराठी मानुस ने महाराष्ट्र को जब हासिल किया तब तुम्हारा जन्म भी नहीं हुआ होगा.’

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.