Advertisement

सीमा पर धमाका, डीआईजी मारे गए

भारत-पाक सीमा

डीआईजी सीमा पर घुसपैठ की कोशिश का पता लगाने गए थे.

भारत-पाकिस्तान सीमा पर हुए ज़बर्दस्त धमाके में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ़) के एक वरिष्ठ अधिकारी की मौत हो गई है और तीन जवान घायल हो गए हैं.

बीएसएफ़ के अधिकारियों के मुताबिक उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ओपी तँवर रविवार रात को अपनी टीम के साथ सांबा सेक्टर के पास निरीक्षण के लिए गए थे.

उन्हें सीमा पार से घुसपैठ के प्रयास और सीमा पर फ़ायरिंग की ख़बर मिली थी.

डीआईजी तँवर ने ख़ुद सीमा पर जाकर तथ्य जुटाने की कोशिश की, तभी एक ज़बर्दस्त धमाका हुआ जिसमें वे मारे गए.

जम्मू संभाग में पहली बार इतने बड़े अधिकारी की विस्फोट में मौत हुई है.

अबसे थोड़ी देर पहले स्वयं को अल मदीना नाम के एक संगठन का प्रवक्ता बताने वाले एक व्यक्ति ने बीबीसी जम्मू दफ़्तर फ़ोन कर अपने संगठन की ओर से इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है.

अपना नाम शिकारी बाबा बताने वाले इस व्यक्ति ने यह भी कहा कि इस हमले में तीन नहीं, चार लोगों की जानें गई हैं.

इसी साल सितंबर में सीमा पार से हुई फ़ायरिंग में बीएसएफ़ के दो जवान घायल हो गए थे.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.