Advertisement

सात स्कूली बच्चों समेत आठ मरे

फ़ाइल फ़ोटो

भारत में हर साल सैकड़ों लोग सड़क दुर्घटना में मारे जाते हैं

मध्यप्रदेश के उज्जैन ज़िले में एक स्कूली बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सात स्कूली बच्चे और एक टीचर की मौत हो गई है.

पुलिस का कहना है कि स्कूल बस पुल से नीचे गिर गई. ये घटना उज्जैन ज़िले के माहिदपुर के पास शिप्रा नदी पर बने पुल पर हुई.

अधिकारियों के अनुसार मारे जाने वाले बच्चे सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी थे और वे उज्जैन के एक सरोवर के पास से पिकनिक मनाकर लौट रह थे.

समाचार एजेंसियों के अनुसार उज्जैन रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक वरूण कपूर का कहना है कि हादसा रविवार की रात दस बजे के क़रीब पेश आया.

उनका कहना है कि तक़रीबन 27 बच्चों को बचा लिया गया और घायलों को माहिदपुर के अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. बस में लगभग 40 बच्चे सवार थे.

आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुँच गए हैं. हालाँकि अभी यह मालूम नहीं हो सका है कि बस पुल से नीचे कैसे गिरी.

ग़ौरतलब है कि भारत में हर साल सैकड़ों लोग सड़क दुर्घटना में मारे जाते हैं.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.