
नक्सली हथियार भी लूट कर ले गए
पश्चिम बंगाल के नक्सल प्रभावित पश्चिमी मिदनापुर ज़िले में माओवादियों ने हमला करके चार सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी और उनके हथियार लूट लिए.
ये घटना ज़िले के झारग्राम सब डिविज़न की है.
पश्चिमी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक कुलदीप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि ईस्टर्न फ़्रंटियर राइफ़ल्स के जवानों पर उस समय हमला किया गया, जब गिधनी बाज़ार इलाक़े में एक पुलिस कैंप के नज़दीक गश्त लगा रहे थे.
माओवादी जवानों के हथियार लूट कर भाग गए. ये घटना शाम साढ़े पाँच बजे की है.
राज्य के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दो दिन के पश्चिमी मिदनापुर के दौरे पर आए थे.
उनके वहाँ से जाने के बाद ये घटना हुई. मुख्यमंत्री की यात्रा से पहले शनिवार को माओवादियों ने तीन युवकों की हत्या कर दी थी.
















