Advertisement

कर्नाटक भाजपा का संकट समाप्त

मुख्यमंत्री येदियुरप्पा का कहना है कि संकट अब खत्म हुआ.

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने कहा है कि कनार्टक में पार्टी के सामने चल रहा संकट अब समाप्त हो गया है.

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और उनके विरोधी पर्यटन मंत्री जी जनार्दन रेड्डी ने एक साथ हाथ उठाकर एकता का सबूत दिया.

सुषमा स्वराज ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "इस समस्या को परस्पर सहमति से सुलझा लिया गया है."

उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा और जनार्दन रेड्डी दोनों ही आडवाणीजी का आशीर्वाद लेने जाएंगे. पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह और वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू और अरूण जेटली भी वहां मौजूद रहेंगे.

उनका कहना था कि दोनों ही नेताओं से कहा गया है कि वो साथ जाकर कर्नाटक के लोगों की सेवा करें.

काफ़ी खुश नज़र आ रहे मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा, "मामले को हल कर लिया गया है. अब हम साथ हैं और ये समस्या फिर नहीं उभरेगी."

कर्नाटक और दक्षिण भारत में भाजपा की ये पहली सरकार पिछले पंद्रह दिनों से नेतृत्व संकट से जूझ रही थी.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.