दस हज़ार नौकरियाँ जाएँगी

जनरल मोटर्स ने कहा है कि वो अपनी यूरोपीय कार इकाई ओपेल के लिए काम करने वाले दस हज़ार लोगों की छटनी कर रहा है. इसमें ब्रिटेन का ब्रैंड वॉक्सहॉल शामिल है.

ओपेल में यूरोप में 54 हज़ार लोग काम करते हैं. जीएम के उप प्रमुख जॉन स्मिथ ने ये नहीं बताया कि ये छटनी कहाँ कहाँ होगी.

एक दिन पहले ही जीएम ने घोषणा की है कि वो कनाडा की कंपनी मैगना को ओपेल ब्रैंड बेचने का अपना फ़ैसला रद्द कर रहा है.

वॉक्सहॉल में कर्मचारियों की यूनियन यूनाइट ने कहा है कि उसका काम ज़्यादा से ज़्यादा लोगों की नौकरियाँ बचाना था और ये सुनिश्चित करना था कि जो लोग नौकरी छोड़ें वे स्वेच्छा से छोड़ें.

समझौता टूटा

हमारा काम ज़्यादा से ज़्यादा लोगों की नौकरियाँ बचाना था और ये सुनिश्चित करना था कि जो लोग नौकरी छोड़ें वे स्वेच्छा से छोड़ें.

कर्मचारी यूनियन

यूनियन के महासचिव ने कहा है कि ये बात लगभग सुनिश्चित है कि जीएम को कम से कम पाँच यूरोपीय देशों से ऋण चाहिए होगा.

इस बीच जर्मन सरकार ने माँग की है कि जीएम 1.3 अरब पाउंड का ऋण चुका दे.

जर्मन सरकार ने मैगना को ओपेल बेचने के फ़ैसले का समर्थन किया था. जीएम उप प्रमुख ने कहा है कि अगर जर्मन सरकार अनुरोध करेगी तो कंपनी पूरी राशि वापस करेगी.

जर्मन नेता और यूनियन चाहते थे कि ओपेल को मैगना को बेच दिया जाए चाकि कोई जर्मन फैक्ट्री बंद न हो.

bbc.co.uk navigation

BBC © 2012

बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.