Advertisement

ट्रेन हादसे में कई हताहत

ट्रेन

ट्रेन दुर्घटना में दस से ज़्यादा लोग घायल हुए.

मुंबई के पास डोंबिवली में गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन की कई बोगियाँ पटरी से उतर गईं. दुर्घटना में दस से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं.

घटना मंगलवार रात लगभग डेढ़ बजे की है.

गांधीधाम एक्सप्रेस अहमदाबाद से बंगलौर जा रही थी. डोंबिवली के पास पहुँचने पर इसके 11 डब्बे पटरी से उतर गए.

इन 11 डिब्बों में से चार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

दुर्घटना में दस से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दुर्घटना के थोड़ी देर बाद रेलवे का राहत और बचाव दल वहां पहुँच गया जिससे यात्रियों को मदद मिली.

रात के समय अधिकतर यात्री सो रहे थे. जब डिब्बे पटरी से उतरे तो ज़ोरदार झटका लगा और बोगी नंबर एस-2 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

लेकिन किसी भी यात्री को गंभीर चोटें नहीं आई हैं.

इस ट्रेन के यात्रियों को गंतव्य तक पहुँचाने के लिए विशेष रेलगाड़ी की व्यवस्था की जा रही है.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.