Advertisement

प्रधानमंत्री का कश्मीर दौरा

मनमोहन सिंह

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपनी यात्रा के दौरान रेलवे लाइन का उदघाटन करेंगे.

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कश्मीर यात्रा के दिन अलगाववादियों ने बंद का आह्वान किया है.

प्रधानमंत्री दक्षिणी कश्मीर में अनंतनाग-काजीगुंड रेलवे लाइन का उदघाटन करेंगे.

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपनी इस यात्रा के दौरान अलगाववादियों को बातचीत का न्योता दे सकते हैं.

भारत सरकार ने पूर्व में कहा था कि अलगाववादियों के साथ बिना मीडिया की कवरेज़ के बातचीत की जा सकती है. सरकार के इस प्रस्ताव का हुर्रियत कांफ्रेंस ने स्वागत किया था.

ऐसा कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपनी यात्रा में कश्मीर के लिए कुछ परियोजनाओं की घोषणा कर सकते हैं और विश्वास बढ़ाने वाले क़दमों की जानकारी भी दे सकते हैं.

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं और बारामूला से रेलवे सेवाएं बंद कर दी गई हैं.

हालांकि प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले मंगलवार को भी घाटी में बंद था.

कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के आह्वान पर पूरी घाटी में बंद था. यह बंद भारत सरकार के कश्मीर पर शासन के 62 वर्ष होने के अवसर पर किया गया था.

भारतीय सेना इस दिन को शहीदी दिवस के रुप में मनाती है जबकि कश्मीरी अलगाववादी इस दिन को काला दिन मानते हैं.

गिलानी ने एक बयान जारी कर कहा है कि 27 अक्तूबर को हड़ताल और बंद के ज़रिए कश्मीरियों ने साफ़ कर दिया है कि वो भारत सरकार के शासन का विरोध करते हैं.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.