हरियाणा-हुड्डा, महाराष्ट्र-चव्हाण

सोनिया गांधी

कांग्रेस आलाकमान ने दोनों मुख्यमंत्रियों को फिर मौका दिया है.

कांग्रेस आलाकमान ने देर रात महाराष्ट्र में अशोक चव्हाण और हरियाणा में भूपिंदर सिंह हुड्डा को मुख्यमंत्री बनाने का फ़ैसला किया है.

शनिवार को हुई लंबी बैठक के बाद पार्टी नेता पृथ्वीराज चौहान ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ विधायकों की राय ली है. विस्तृत विचार विमर्श के बाद पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी ने फ़ैसला किया है कि हरियाणा में भूपिंदर सिंह हुड्डा विधायक दल के नेता होंगे.’’

चौहान ने बताया कि महाराष्ट्र में भी वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को नहीं बदला जाएगा और अगले सरकार की कमान उन्हीं के हाथों में होगी.

वैसे भी चव्हाण के मुद्दे पर पार्टी में एक राय थी और माना जा रहा था कि चव्हाण ही महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे. हुड्डा के नाम पर थोड़ा विरोध था लेकिन पार्टी आलाकमान ने हुड्डा को ही मुख्यमंत्री बनाने का फ़ैसला सुना दिया है.

हरियाणा में छह विधायकों वाली हरियाणा जनहित कांग्रेस के समर्थन के बारे में पृथ्वीराज चौहान का कहना था कि कुलदीप विश्नोई के नेतृत्व वाली यह पार्टी कांग्रेस से ही अलग हुई है और हम चाहेंगे कि वो बिना शर्त समर्थन दें.

माना जा रहा है कि हरियाणा जनहित कांग्रेस के साथ कांग्रेस बातचीत कर रही है और जनहित कांग्रेस के विलय पर भी चर्चा हो रही है.

फिलहाल मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण की तारीख तय नहीं हुई है लेकिन आलाकमान के फ़ैसले के बाद दोनों ही मुख्यमंत्री जल्दी ही सरकार बनाने के लिए दावा पेश कर सकते हैं.

bbc.co.uk navigation

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.