एफ़बीआई अधिकारी पेश होंगे

कसाब

कसाब ने हमले में शामिल होने की बात पहले ही स्वीकार कर ली थी

अमरीकी एजेंसी एफ़बीआई के दो अधिकारी बुधवार को मुंबई में हुए हमलों के सिलसिले में विशेष अदालत के समक्ष पेश होंगे.

इसके अलावा दो अन्य अमरीकी अधिकारियों के वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम गवाही देंगे.

उल्लेखनीय है कि इसके पहले मुंबई में हुए चरमपंथी हमले का एकमात्र जीवित अभियुक्त अजमल कसाब शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान अपने बयान से पलट गया था.

पहले तो उसने कहा था कि वह अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को स्वीकार करना चाहता है लेकिन बाद में उसने कहा कि वह कुछ नहीं कहना चाहता और उस पर लगे सभी आरोपों को साबित करने के लिए मुक़दमा जारी रहना चाहिए.

इससे पहले कसाब ने मुंबई हमले में अपनी भूमिका को स्वीकार किया था और कहा था कि उसे फांसी दे दी जाए.

लेकिन अदालत ने उसकी इस स्वीकारोक्ति को आंशिक स्वीकारोक्ति की तरह मंज़ूर कर लिया था और कहा था कि चूंकि उस पर कई अन्य आरोप हैं, उनकी सुनवाई के लिए मुक़दमा चलता रहेगा.

सरकारी वकील उज्जवल निकम उस दौरान बताया था कि जैसे ही अभियोजन पक्ष ने कहा है कि एफ़बीआई के अधिकारियों से ज़िरह की जाएगी, कसाब ने कहा कि वह सारे अपराध स्वीकार करना चाहता है.

लेकिन बाद में उसने जज से कहा कि वह अब कुछ नहीं कहना चाहता.

bbc.co.uk navigation

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.