एफबीआई अधिकारियों की पेशी

कसाब

कसाब ने हमले में शामिल होने की बात पहले ही स्वीकार कर ली थी

अमरीकी खुफ़िया एजेंसी एफ़बीआई के एक अधिकारी ने मुंबई हमलों के मामले में बुधवार को विशेष अदालत के समक्ष अपना बयान दिया है.

ये गवाह एफबीआई में इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियर और फोरेंसिक एक्सपर्ट हैं.

उन्होंने विशेष अदालत से कहा कि उन्होंने हमलों के बाद जब्त किए गए एक सेटेलाइट फ़ोन और तीन ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम की जांच की है.

ऐसा पहली बार हुआ है जब मुंबई हमलों के मामले में किसी विदेशी ने अपना बयान दिया है.

एफबीआई अधिकारी ने बताया कि सेटेलाइट फ़ोन और जीपीएस से उन्हें कई मानचित्र मिले जिसमें से एक पाकिस्तान के समुद्री इलाक़ों से भेजा गया था.

अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया, '' इसका रास्ता शुरु होता है कराची के समुद्री इलाक़े से और मुंबई तक पहुंचता है. इस रास्ते का नक्शा जीपीएस में सुरक्षित रखा गया था. इस सिस्टम में कराची, रावलपिंडी और मुंबई के कई इलाक़ों के नक्शे भी थे.''

एफबीआई ने मुंबई पुलिस के आग्रह पर जीपीएस और सेटेलाइट फ़ोनों की जांच की थी. एफबीआई के एक और अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए बयान देने वाले हैं.

bbc.co.uk navigation

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.