Advertisement

सरकार ने की नए राज्यपालों की घोषणा

केंद्र सरकार ने आज गुजरात और उत्तराखंड के लिए नए राज्यपालों के नामों की घोषणा की और साथ ही कुछ राज्यपालों को दूसरे राज्यों में भेज दिया है.

कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता मार्ग्रेट अल्वा को उत्तराखंड का गर्वनर बनाया गया है. वो पिछले कुछ समय से पार्टी से नाराज़ चल रही थीं. अल्वा उत्तराखंड की पहली महिला राज्यपाल होंगी. इससे पहले अल्वा का संसद में लंबा करियर रहा है. वो राजीव गांधी और पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में मंत्री रह चुकी हैं.

उत्तराखंड के राज्यपाल बीएल जोशी को अब राजनीतिक रुप से संवेदनशील उत्तर प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है.

73 वर्षीय जोशी को सबसे पहले 2007 में मेघालय का राज्यपाल बनाया गया था जिसके बाद उन्हें उत्तराखंड भेजा गया. वो अपना बाकी का कार्यकाल उत्तर प्रदेश में पूरा करेंगे. उनका कार्यकाल 2012 में ख़त्म होगा. वो इससे पहले तीन साल तक दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर भी रहे हैं.

राजस्थान के पूर्व राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया को भी एक बार फिर राज्यपाल बनाया गया है जबकि एक अन्य वरिष्ठ नेता देवेन्द्र नाथ द्विवेदी को नवल किशोर शर्मा के स्थान पर गुजरात का गवर्नर बनाया गया है. नवल किशोर का कार्यकाल 24 जुलाई को ख़त्म हो रहा है.

राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार झारखंड के राज्यपाल सैय्यद सिब्ते रज़ी को असम का राज्यपाल बनाया गया है जबकि नगालैंड के गवर्नर के शंकरनारायणन को रांची बुलाया गया है. ये दोनों ही राज्यपाल अपना बाकी का कार्यकाल इन्हीं राज्यों में समाप्त करेंगे.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.