Advertisement

मुंबई से शुरू होगा हिलेरी का भारत दौरा

हिलेरी क्लिंटन

हिलेरी ने कहा है कि वो भारत-अमरीकी संबंधों को बेहतर बनाना चाहती हैं

अमरीका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन शुक्रवार को भारत पहुंचेंगी. वो अपनी यात्रा की शुरुआत मुंबई से करेंगी.

हिलेरी क्लिंटन अमरीका से गुरुवार को रवाना होंगी और वो शुक्रवार को मुंबई पहुँचेंगी.

ख़बरें हैं कि उनका मुंबई हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम है.

अमरीकी विदेश विभाग के प्रवक्ता इयान केली ने एक बयान में कहा,'' वो मुंबई में भारतीय समाज के विभिन्न लोगों से मुलाक़ात करेंगी. उसके बाद 19 से 21 जुलाई तक दिल्ली यात्रा पर रहेंगी.''

इस दौरान वो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और विदेश मंत्री एस एम कृष्णा से मुलाक़ात करेंगी

वो मुंबई में भारतीय समाज के विभिन्न लोगों से मुलाक़ात करेंगी. उसके बाद 19 से 21 जुलाई तक दिल्ली यात्रा पर रहेंगी

इयान कैली, अमरीकी प्रवक्ता

अमरीकी प्रवक्ता का कहना था,''अमरीकी विदेश मंत्री और भारतीय विदेश मंत्री कृष्णा अमरीका- भारत रणनीतिक साझेदारी के ढाँचे को तय करेंगे ताकि इस दौर की चुनौतियों, वैश्विक संपन्नता और स्थायित्व जैसे मुद्दों का हल निकाला जा सके.''

हिलेरी लगातार कहती रही हैं कि वो अपने भारत दौरे को लेकर काफ़ी उत्साहित हैं.

वो अक्सर ये भी कहती रही हैं कि ओबामा प्रशासन भारत के साथ रिश्तों को और बेहतर बनाना चाहता है.

हिलेरी क्लिंटन अमरीका की विदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार भारत आ रही है.

इसके पहले अमरीकी विदेश मंत्री ने एक कार्यक्रम में उम्मीद जताई थी कि उनकी इस यात्रा से द्विपक्षीय संबंध और प्राथमिकताओं के बारे में भविष्य की रूपरेखा तय होगी.

भारत यात्रा के बाद हिलेरी क्लिंटन 21 जुलाई को थाईलैंड रवाना हो जाएंगी.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.