Advertisement

मेट्रो का पुल गिरा, पाँच मज़दूरों की मौत

निर्माणाधीन मेट्रो

दिल्ली के कई इलाक़ों में मेट्रो का काम ज़ोर शोर से चल रहा है.

भारत की राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह मेट्रो रेल के एक निर्माणाधीन पुल के गिर जाने से पाँच मज़दूरों की मौत हो गई और 20 मज़दूर घायल हो गए हैं.

ये हादसा सुबह पांच बजे दक्षिण दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज के पास हुआ है.

घायलों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है.घटनास्थल पर पुलिस और नागरिक सुरक्षा के लोग बचाव कार्य में लगे हुए हैं.

दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता अनुज दयाल ने समाचार एजेंसियों को बताया कि यह हादसा निर्माणाधीन पुल के संभा नंबर 66 और 67 के बीच हुआ. उन्होंने कहा कि हादसा पुल की डिज़ाइन में कमी के कारण हुआ है.

मेट्रो रेल के अधिकारियों ने कहा कि घटना की जाँच कराकर दोषी अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी.

इस हादसे पर दुख जताते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा है कि इसके कारणों का पता लगाकर दोषियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करनी चाहिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बात के पुख़्ता इंतज़ाम किया जाना चाहिए कि इस तरह के हादसे दुबारा न होने पाएँ.

उल्लेखनीय है कि पिछले साल पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाक़े के पास भी इसी तरह का एक मेट्रो पुल गिरा था जिसमें कुछ लोगों की मौत हुई थी.

वैसे तो मेट्रो रेल के निर्माण के कार्य में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाता है लेकिन कई स्थानों पर कार्य में तेज़ी की वजह से पिछले कुछ समय में सुरक्षा को लेकर चिंताएं जताई जा रही हैं.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.