|
|
 |
आप यहां हैं:
 |
हमारे कार्यक्रम
 |
हमारे कार्यक्रम
 |

|
विश्वभारती-भारतीय समयनुसार सुबह 6.30 बजे शुरु होने वाली इस सभा में हम दिन भर होने वाली घटनाओं पर एक नज़र डालते हैं और बात करते हैं ख़बरें बनाने वाली शख़्सियतों से. खेल और आर्थिक समाचारों के अलावा इस कार्यक्रम में अख़बारों की समीक्षा भी होती है.
आज के दिन-लंदन और दिल्ली की टीम की साझा प्रस्तुति, हर रोज़ एक ख़ास मेहमान के साथ समाचारों पर विस्तृत चर्चा बिल्कुल नए अंदाज़ में. भारतीय समयनुसार सुबह 8.00 बजे शुरु होने वाली इस सभा में खेल, सिनेमा और रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जुड़े सवालों पर भी चर्चा होती है.
आजकल-विश्व समाचार, भारत से ताज़ा रिपोर्टें, घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया और टिप्पणियां, ख़बरों की तहें खोलने वाले विश्लेषण, खेल और आर्थिक समाचारों के अतिरिक्त इस सभा में साप्ताहिक पत्रिका भी शामिल है. कुल मिलाकर दिन भर के समाचारों का पूरा संकलन, सार्थक समीक्षा के साथ. भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे.
घटनाचक्र-दिन भर के समाचारों का संपूर्ण संकलन, भारतीय समयनुसार रात 10.30 बजे. अगले दिन विश्वभारती सुनने से पहले तक आप रहेंगे पूरी रात बाख़बर.
आप यह सभी कार्यक्रम हमारी वेबसाइट पर भी सुन सकते हैं. पहले पन्ने पर हिंदी में सुनिए शीर्षक वाले बक्से पर लगे बटनों को क्लिक करने से आप यह कार्यक्रम सुन पाएंगे.
|
|
|
|