|
|
 |
आप यहां हैं:
 |
कुछ सवालों के जवाब
 |
कुछ सवालों के जवाब
 |

|
अगर आपको हमारी वेबसाइट इस्तेमाल करने में कोई परेशानी पेश आ रही है तो हमें ज़रूर लिखें. हम आपके सवालों के जवाब जल्द से जल्द देने की कोशिश करेंगे. हमें लिखने के लिए यहाँ क्लिक करें.
फिलहाल, हमारी वेबसाइट इस्तेमाल करनेवाले कुछ लोगों के सवाल और उनके जवाब पढ़िए:
बीबीसी हिंदी वेबसाइट देखने के लिए मुझे फ़ॉन्ट क्यों डाउनलोड करना पड़ा?
बीबीसी हिंदी वेबसाइट Windows 2000 और उसके बाद बाज़ार में आए माइक्रोसॉफ़्ट के ऑपरेटिंग सिस्टम्स पर आधारित है. इन सिस्टम्स में हिंदी पढ़ने और लिखने का प्रावधान है. इससे पहले के सिस्टम, यानी Windows 95, Windows 98, Windows NT और Windows Millennium, अपने आप हिंदी नहीं पढ़ पाते है, इसलिए आपको फ़ॉन्ट डाउनलोड करने की ज़रुरत पड़ी.
लेकिन कई और वेबसाइट तो मैं बिना फ़ॉन्ट डाउनलोड किए पढ़ पाता हूँ?
बिलकुल सही. ऐसी सभी साइट डायनमिक फ़ॉन्टस का इस्तेमाल करती हैं जो किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम या इंटरनेट ब्राउज़र पर नज़र आ सकते हैं. लेकिन ये फ़ॉन्ट आपके कंप्यूटर पर मौजूद नहीं होते. हर बार वेबसाइट के साथ-साथ फ़ॉन्ट भी आपके ब्राउज़र पर डाउनलोड होता है और यह हर पन्ने का भार बढ़ा देता है.
लेकिन बीबीसी का फ़ॉन्ट भी तो मुझे बार-बार डाउनलोड करना पड़ेगा?
नहीं. बीबीसी हिंदी का फ़ॉन्ट अगर आपने एक बार डाउनलोड कर लिया तो यह आपके कंप्यूटर पर ही रहेगा. उसके बाद सिर्फ़ हिंदी वेबसाइट का पता अपने इंटरनेट ब्राउज़र में डालें और आपको साइट अपने आप नज़र आ जाएगी.
यानी उसके बाद मैं आपको हिंदी में ई-मेल भी लिख सकता हूँ?
नहीं. हमारा फ़ॉन्ट सिर्फ आपको हिंदी वेबसाइट पढ़ने में मदद करेगा. हिंदी लिखने के लिए आपके पास Windows 2000 और उसके बाद बाज़ार में आया ऑपरेटिंग सिस्टम होना चाहिए.
अगर मेरे पास ऐपल कंप्यूटर या फिर लाइनक्स का ऑपरेटिंग सिस्टम है तो क्या मैं फ़ॉन्ट डाउनलोड कर सकता हूँ?
नहीं. हमारा डाउनलोड फिलहाल सिर्फ़ Windows पर ही काम करता है. ऐपल या लाइनक्स इस्तेमाल करनेवालों के लिए हम एक अलग डाउनलोड पर काम कर रहे हैं जिसमें थोड़ा समय लगेगा.
अच्छा ये बताइए, क्या आपने हिंदी वेबसाइट से अपने सभी रेडियो कार्यक्रम हटा दिए हैं?
नहीं. हमारे सभी कार्यक्रम हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. वेबसाइट के बाएं कॉलम में 'हिंदी में सुनिए' शीर्षक से एक बक्सा बना हुआ है. इस बक्से मे हमारे सभी कार्यक्रम बारी बारी से उपलब्ध होते हैं. आपमें से कई लोगों ने 'आजकल' को ज़्यादा समय तक साइट में रखने का अनुरोध किया था, तो ये कार्यक्रम अब आपको 24 घंटे तक उपलब्ध रहेगा.
लेकिन कार्यक्रम सुनने के लिए मुझे क्या करना होगा?
कुछ ज़्यादा नहीं. आपके कंप्यूटर में आवाज़ सुनाने वाला साउंड कार्ड और स्पीकर के अलावा Real Audio Player होना चाहिए. अगर आपके पास ये ऑडियो प्लेयर नहीं है तो यहाँ क्लिक करें. यहाँ से आपको यह सॉफ़्टवेयर मुफ़्त में मिल जाएगा.
यदि मेरे पास Windows Media Player है तो क्या मै आपके कार्यक्रम सुन सकता हूँ?
नहीं. हमारे सभी कार्यक्रम रियल मीडिया फ़ॉरमैट में होते हैं. Windows Media Player इस फ़ॉरमैट को पढ़ नहीं पाता, इसलिए आपको हमारे कार्यक्रम सुनने में परेशानी होगी.
|
|
|
|