BBCHindi.com Launch BBC Media Player
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 27 जून, 2005 को 15:27 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
मुख़्तार माई मामले पर आपकी राय
 
इंदिरा गाँधी
पाकिस्तानी पंजाब में एक ग्राम पंचायत के आदेश पर तीन साल पहले छह लोगों ने मुख़्तार माई के साथ बलात्कार किया था.

इस मामले में निचली अदालत ने सभी छह लोगों को फाँसी की सज़ा सुनाई थी लेकिन उनकी अपील पर लाहौर हाईकोर्ट ने पाँच अभियुक्तों को बरी कर दिया जबकि एक व्यक्ति की मौत की सज़ा को आजीवन कारावास में बदल दिया.

अब ये मामला पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय तक पहुँच चुका है जिसने लाहौर न्यायालय के फ़ैसले को स्थगित कर नए सिरे से मुक़दमा चलाने का आदेश दिया है.

यह मामला न केवल पाकिस्तान बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी प्रमुखता से छाया.

क्या आपको लगता है कि बलात्कार के मामलों पर इस तरह की सरगर्मी होने से महिलाओं के ख़िलाफ़ होनेवाली ज़बरदस्ती में कमी आएगी?


आप अपने विचार यहाँ पढ़ सकते हैं.

इनके पत्र भी हमें मिले हैं:
जावेद शेख़ झांसवी, दुबई, डॉक्टर एच जोशी, वॉरिंगटन, यूके, तेजा, कनाडा, सौरभ वलेचा, ऑस्ट्रेलिया, दिनेश कुमार, भीलवाड़ा, राजस्थान

'न हमसफर से निकलेगा, न हमनशीं से निकलेगा, हमारे पैर का कांटा सिर्फ हमीं से निकलेगा' मुस्लिम महिलाओं को अब ये अच्छी तरह समझ आ गया है कि उन्हें अपनी स्वतंत्र पहचान खुद पानी होगी.अब वक्त आ गया है जब मुस्लिम महिलाएं अपने वजूद की लड़ाई खुद लड़ने के लिए आगे आ रही हैं. पाकिस्तान की मुख्तार माई और भारत की इमराना की लड़ाई इसी बात की ओर इशारा करती है. दीपक पालीवाल, शकरपुर, दिल्ली

पूरी दुनिया में हर दिन अनेक महिलाओं के साथ बलात्कार होता है. मुख़्तार माई का मामला तो बस एक उदाहरण है. अगर वह चुनाव जीत जाती है तो ये उन सभी महिलाओं के लिए एक अच्छी ख़बर होगी जो ऐसी स्थिति से गुज़रे हैं. धैर्य कांत झा, वर्जीनिया, अमरीका

बलात्कारियों को उस पंचायत के लोगों के साथ ही फाँसी पर लटका देना चाहिए जिन्होंने ऐसा फ़ैसला सुनाया. एम पी जॉन साहोटा, जापान

इन लोगों को फाँसी की सज़ा होनी चाहिए. हमनप्रीत सिंह, कुरुक्षेत्र, हरियाणा

जो भी लोग बलात्कार के इस मामले में शामिल रहे हैं उन सबको मौत की सज़ा मिलनी चाहिए और उसका टेलीविज़न पर सीधे प्रसारण होना चाहिए. राजरानी, अहमदाबाद, गुजरात

पंचों और बलात्कारियों को अगर सज़ा नहीं हुई तो पाकिस्तान में इंसाफ़ नाम की कोई चीज़ ही नहीं बचेगी. कोई भी पाकिस्तान से इंसाफ़ की उम्मीद नहीं रखेगा. अच्छा होगा कि अगर जल्दी से जल्दी उन सबको कठोर से कठोर सज़ा मिले. हरीश चाँदवानी, अजमेर, राजस्थान

दोषी व्यक्तियों को फाँसी दे देनी चाहिए. ज़ैनुल हसन फिरदौसी, अंबिकापुर, भारत

मैं मुख़्तार माई के साहस की तारीफ़ करूँगा. कमला हेमचुरी, नोर्वे

उन्हें सार्वजनिक स्थान पर खड़ा करके गोली मार देनी चाहिए. यह दूसरों के लिए भी एक सबक होगा. रामगोपाल, साइप्रस

मेरा मानना है कि उस समय तक व्यवस्था नहीं बदल सकती जब तक क़ानून में बदलाव नहीं होता. संजय सोलंकी, मुंबई

जो भी मुख़्तार माई के साथ हुआ, वह ग़लत था. दोषियों को मौत की सज़ा मिलनी चाहिए. हरपिंदर सिंह, मोहाली, चंडीगढ़

सभी पंचों और बलात्कारियों के लिए सिर्फ़ एक सज़ा है- मौत. जितना जल्दी हो उन्हें ये सज़ा दे देनी चाहिए. महावीर सिंह, राजस्थान

दोषी व्यक्तियों को फाँसी दे देनी चाहिए. हिमाल, लंदन, ब्रिटेन

मैं मुख़्तार माई की हिम्मत की दाद देना चाहता हूँ जिन्होंने पाकिस्तान के शक्तिशाली लोगों के ख़िलाफ़ लड़ाई छेड़ी. यह उन लोगों के लिए बड़ा सबक है जो औरत को कमज़ोर समझते हैं. स्मिता, इंदौर, भारत

वाह रे वाह क्या कहना पाकिस्तान के इंसाफ़ का. अगर सज़ा ही देना था तो मुख़्तार माई के भाई को देते बेचारे उस बेकसूर को सज़ा क्यों दिया. फ़ेलिक्स डी सिल्वा, बहरैन

पाकिस्तान अगर मुख़्तार माई को इंसाफ़ दिलाता है तो इससे कुछ हद तक उसकी छवि सुधर सकती है. हरीश चंदवानी, अजमेर

दोषियों को मौत की सज़ा मिलनी चाहिए. देव बहादुर थापा, लुम्बिनी, नेपाल

ग्राम पंचायत के सभी सदस्यों के साथ-साथ उन लोगों को भी सज़ा मिलनी चाहिए जिन्होंने इस घटना का विरोध या इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी. मोहन चक्रवैश्य, जबलपुर, मध्यप्रदेश

ये कोई ऐसा पहला मामला नहीं है. ऐसी कई घटनाएँ पहले भी होती आई हैं और मुजरिम बरी हो गए हैं. मैं कोई जज नहीं कि कोई फ़ैसला सुना दूँ. लेकिन पाकिस्तान सरकार से ये गुज़ारिश करूँगा कि वो बहुत सोच-समझ कर अपना फ़ैसला सुनाए. क्योंकि इसे और भी बहुत लोगों की ज़िंदगी की कड़ियाँ जुड़ीं हैं. युसूफ़ फ़ैज़र, दुबई

बलात्कारियों के अलावा उन लोगों को भी मौत की सज़ा मिलनी चाहिए जो उस पंचायत का हिस्सा थे. रुपाली, ओटावा

जितना जल्दी संभव हो सभी बलात्कारियों को मौत की सज़ा दे देनी चाहिए. कृष्णा भट्टराई, अमरीका

इन लोगों को ऐसी सज़ा मिलनी चाहिए कि फिर पाकिस्तान में दूसरी औरत के साथ ऐसी घटना न हो. बी रणभट, इराक़

सभी दोषी लोगों को फाँसी पर लटका देना चाहिए. उस हाई कोर्ट के जज को भी सज़ा मिलनी चाहिए जिन्होंने निचली अदालत के फ़ैसले को बदल दिया. रामलखन रॉय, अमरीका

अगर मौत की सज़ा से भी ज़्यादा कोई सज़ा है, तो इन लोगों को वो सज़ा मिलनी चाहिए. ये उन लोगों के लिए बहुत बड़ा सबक होगा जो महिलाओं का सम्मान नहीं करते. राजेंद्र ग्यावली, कोरिया

सभी दोषियों को मौत की सज़ा मिलनी चाहिए या इस्लामी क़ानून के मुताबिक़ पत्थर-पत्थर मार-मार कर जान से मार देना चाहिए. मुख़्तार माई को अपना अधिकार मिलना चाहिए. ख़ादिम हुसैन, लखनऊ

मुख़्तार माई के साथ बलात्कार के दोषी पाए गए पाँचों लोगों को मौत की सज़ा मिलनी चाहिए. संजीव सिंह, बांग्लादेश

सज़ा देना या मामले को मीडिया में तरज़ीह देना ही समस्या का हल नहीं है. इसके लिए सामाजिक जागरूकता और संवेदना पर काम करने के साथ-साथ महिलाओं को निर्णय में भागीदार बनाने की ज़रूरत है. सिद्धनाथ तिवारी, दिल्ली

अगर उन छह लोगों को फांसी की सज़ा ना हुई तो लोगों का इंसाफ़ से विश्वास उठ जाएगा. अब ये मामला राजनीतिक बनता जा रहा है. पाकिस्तान अपनी छवि बचाने के लिए उन सभी को बचाने की कोशिश कर रहा है. हरीश चंदवानी, बहरीन

न्याय से अधिक महत्वपूर्ण यह है कि वह नज़र आए. इस मामले में बलात्कारी से भयानक तत्व पंचायत का फ़ैसला है.मीडिया को इस मानसिकता का पर्दाफ़ाश करना चाहिए. निश्चय ही, इस तरह की सरगर्मी से दक्षिण एशिया में महिलाओं का मानोवल मजबूत होगा. सुशील झा, भारत

मुख़्तार माई मामले में सभी पंच पुरुष थे और लेकिन इस अपराध का शिकार एक महिला थी. स्थानीय स्तर पर या उससे बड़े स्तर पर हो, न्यायपालिका में महिलाओं की संख्या पुरुषों के बराबर होनी चाहिए ताकि महिलाएं न्याय के बारे में कम से कम सोच सकें. लखन गुसैन, मिशीगन, अमरीका

इस्लाम इस बात की इजाज़त नहीं देता कि एक आदमी की ग़लती की सज़ा उसके भाई या बहन को दी जाए. ऐसा फ़ैसलों का शरियत से कोइ ताल्लुक़ नहीं. जो मज़हब के बारे में कुछ नहीं जानते उनके फ़ैसलों के आधार पर यह नहीं कहा जासकता कि इस्लाम में विरोधाभास हैं. मुहम्मद शफ़ी, कंडलूर, कर्नाटक

इंसाफ़ तलबगार है इंसाफ़ होना चाहिए, जिसने किया है जुर्म वो ना माफ़ होना चाहिए. मुख़्तार देती है दुहाई जान लें हाकिम सभी, ज़ुल्म का काला सफ़ा ये साफ़ होना चाहिए. चांद शुक्ला, कोपनहेगन, डेनमार्क

बलात्कार को हत्या से भी संगीन अपराध माना जाना चाहिए. इस मामले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा होनी चाहिए ताकि सरकार पर दबाब पड़े कि वो मुख़्तार माई जैसी महिलाओं को न्याय दिलाए. राम शब्द, आयआयटी, मुंबई

दुनिया मे हर जगह अपराधियों को सज़ा मिलनी चाहिए, तभी अपराध रुकेंगे. महेशचंद गुप्ता, कपिलवस्तु, नेपाल

अन्याय के ख़िलाफ़ लड़ने के लिए मुख्तार माई ने जिस साहस का परिचय दिया है उसकी तारीफ़ होनी चाहिए. पुरुष प्रधान समाज में अत्याचार का शिकार होनी वाली महिलाओं के लिए वो नई मिसाल कायम कर रही हैं. जंग बहादुर सिंह, गोल पहाड़ी, जमशेदपुर

पाकिस्तान में मुख़्तार माई का मामला हो या भारत में इमराना का, दोनों ही बहुत घिनौने हैं, इससे समाज की संकीर्ण सोच, अशिक्षा और धार्मिक रुढ़ीवादिता का पता चलता है. निश्चित ही ऐसे मामलों की विश्व स्तर पर निंदा होनी चाहिए. इस तरह की सरगर्मी से जागरुकता बढ़ेगी और ऐसे अपराधों मे कमी आएगी. चंदन कुमार, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश

कश्मीर में मानवाधिकारों की बातें करने वाले जेहादी उलेमा कहां हैं, ज़रा आवाज़ दें. इशत्याक, संयुक्त अरब अमीरात

ऐसे मामलों के सिर्फ़ मीडिया में आने से कुछ सकारात्मकर नहीं होने वाला. ज़रूरत इस बात की है कि दोषियों को कड़ी सज़ा मिले. शशी सिंह, मुंबई

मुख़्तार माई मामले में सबसे पहले सज़ा पंचों को दी जानी चाहिए क्यों कि उन्हीं के आदेश पर यह अपराध हुआ था. भूपेंदर, नई दिल्ली

बलात्कार करने वालों को माफ़ी नहीं मिलनी चाहिए. इस तरह के फ़ैसलों से पापियों को अपने पाप की सज़ा तक नहीं मिलेगी. सिंड्रेला, क्वीज़ोन सिटी, फ़िलीपींस

सज़ा सिर्फ़ बलात्कार करने वालों को नहीं बल्कि उन पंचों को भी दी जानी चाहिए जिनके आदेश पर यह अपराध किया गया. साहिल, हैद्राबाद, आंध्र प्रदेश

निचली अदालत ने सही फ़ैसला दिया था. बिपिन कुमार सिंह, नोएडा, उत्तर प्रदेश

अगर पाकिस्तान का सर्वोच्च न्यायालय अपराधियों को फाँसी की सज़ा देता है तो यह पूरे समाज के लिए बहुत अच्छा होगा. मोहम्मद अरशी, सऊदी अरब

बलात्कार एक घिनौना अपराध है और इसके लिए माफ़ी क़तई नहीं होनी चाहिए. छह बलात्कारियों के साथ-साथ पंचायत के लोगों को भी सज़ा मिलनी चाहिए. ए के भारती, लेसोथो

बलात्कारियों को मौत की सज़ा मिलनी चाहिए. प्राची, दुबई,

बलात्कारियों को गोली से उड़ा देना चाहिए. बिपिन, काठमाँडू

मेरी शुभकामनाएँ मुख़्तार माई के साथ हैं. मैं उनकी सफलता की कामना करती हूँ. रचना, मध्य प्रदेश

सबसे पहले तो उन पंचों को सज़ा मिलनी चाहिए जिन्होंने ये बेहूदा फ़ैसला सुनाया और बलात्कारियों को तो फाँसी ही देनी चाहिए. सूर्यदीप सक्सेना, भारत

हर बलात्कारी को मुख़्तार माई के सामने ही फाँसी दी जानी चाहिए और मुख़्तार माई की हिम्मत की दाद देनी चाहिए. इक़बाल सिंह धालीवाल, कनाडा

बलात्कार जैसे घिनौने अपराधों पर रोकथाम का एक मात्र तरीक़ा ये हो सकता है कि दोषियों को सरेआम फाँसी देनी चाहिए. रमेश मेहन, कनाडा

सबको फाँसी होनी चाहिए क्योंकि यही सज़ा ठीक है. नीना, कनाडा

निश्चित रूप से ये फ़ैसला बहुत ही निंदनीय और तालीबानी तरह का है. प्रमोद पाँडे, नोएडा, उत्तर प्रदेश

असली दोषियों को ऐसी सज़ा मिलनी चाहिए जो न सिर्फ़ पाकिस्तान में बल्कि दुनिया भर में एक उदाहरण बन जाए. यह किसी एक समाज की समस्या नहीं हैं. सदानंद आर जावलेकर, अमरीका

ऐसे लोगों को तो कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए जिसे वे जीवित रहते हुए जीवन भर याद रखें. राजू रावत, लंदन

बलात्कारियों को मौत की सज़ा देने भर से ऐसे अपराधों पर लगाम नहीं लगने वाली है. नरेश चंदर, माँट्रियाल, कनाडा

मुख़्तार माई के समर्थक दुनिया भर में हो चुके हैं और ये समर्थक उन्हें न्याय की माँग कर रहे हैं. पीटर प्रकाश, ऑस्ट्रेलिया

बलात्कार के लिए मौत की सज़ा ही होनी चाहिए और यह सिर्फ़ बलात्कार के दोषियों के लिए ही नहीं बल्कि पंचायत के उन लोगों के लिए भी होनी चाहिए जिन्होंने वो आदेश दिया था क्योंकि वे ज़्यादा बड़े अपराधी हैं. विनोद शर्मा, न्यूज़ीलैंड

दोषियों को मौत की सज़ा दी जानी चाहिए. पुरुष प्रधान समाज में न्याय प्रणाली के लिए यह एक बहुत अहम फ़ैसला होगा. जगजीत बेदी, टोरंटो, कनाडा

पाकिस्तान में महिला समाज को हिम्मत से काम लेना चाहिए और ऐसे लोगों के ख़िलाफ़ सिर्फ़ अदालत के फ़ैसले का इंतज़ार नहीं करना चाहिए. भागम, कनाडा

मुख़्तार माई की हिम्मत महिलाओं के प्रति मानवीय मूल्यों की कसौटी होगी. मुझे उम्मीद है कि पाकिस्तान की न्याय प्रणाली इस कसौटी पर खरी उतरेगी और ऐसा न्याय करेगी जिसका पूरी दुनिया में सम्मान हो सके. प्रदीप शुक्ला, शिकागो, अमरीका

एक पाकिस्तानी की हैसियत से मुझे मुख़्तार माई पर फ़ख़्र है. अलबत्ता महिलाओं के ख़िलाफ़ ऐसे ख़ौफ़नाक जुर्म सिर्फ़ पाकिस्तान तक ही महदूद नहीं, मेरी दुआ है कि मुख़्तार माई इंसाफ़ पाने में कामयाब हों. हमज़ा महमूद, रौचेस्टर, अमरीका

बलात्कारियों को फांसी दे दी जानी चाहिए ताकि दोबारा ऐसा नहीं हो. प्रेम सिंह राणा, टोक्यो, जापान

मुस्लिम औरतों के साथ सदा ही अन्याय होता आया है और उनके पक्ष में लिए गए फ़ैसले हमेशा ही विचित्र होते हैं. बलात्कार तो दुनिया के हर हिस्से में होते हैं मगर पंचायत का फ़ैसला तो एक चुटकुले के समान है. ऐसे असामाजिक फ़ैसले लेनेवाले पूरे समाज को ही फांसी पर चढ़ा दिया जाना चाहिए. अरविंद कुमार, पटना, बिहार

बलात्कारियों को मौत की सज़ा दी जानी चाहिए, छोटी-मोटी सज़ा का डर तो अपराधियों को होता ही नहीं. इंदु, कोपेनहेगन, डेनमार्क

ये ज़रूरी नहीं है कि अगर सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का फ़ैसला पलट दिया तो इससे ऐसी घटनाओं में कमी आएगी. लेकिन कम-से-कम इससे पाकिस्तान की सामंती और कबायली संस्कृति में विश्वास करनेवालों को चेतावनी ज़रूर मिलेगी जिन्होंने पाकिस्तान में न्याय व्यवस्था का मखौल बना रखा है. शहीर ए मिर्ज़ा, दुबई, संयुक्त अरब अमीरात

अगर पाकिस्तान सरकार ने अभियुक्तों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी तो ज़रुर आनेवाले समय में ऐसे अपराध में कमी आएगी और इसका असर सिर्फ़ पाकिस्तान में ही नहीं सारी दुनिया में पड़ेगा. अनिरूद्ध प्रसाद, लुंबिनी, नेपाल

पंचों और बलात्कारियों को फांसी दे दी जानी चाहिए. जब अदालत ने फांसी की सज़ा दी थी तो छोड़ क्यों दिया. आसिफ़, शारजाह, संयुक्त अरब अमीरात

इस्लामी दुनिया विरोधाभासों से भरी हुई है. आप 10 लोगों से बात करें और आपको 10 जवाब मिलेंगे. मुख़्तार माई के मामले से फिर ये बात सामने आती है कि कैसे अल्लाह और शरीयत के नाम पर महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है. अगर इस्लाम का पालन करवानेवाले इन ग़लतियों से सबक नहीं लेंगे तो लोगों का इस्लाम से भरोसा उठ जाएगा. रंजीत कुमार, कनेक्टीकट, अमरीका

बलात्कार के ऐसे मामलों के खुलकर सामने आने से महिलाओं के साथ होने वाली ज़्यादतियाँ कम होंगी. मैं तो कहता हूँ कि हर औरत जिसके साथ ये घटना होती है, उसे इसके ख़िलाफ़ आवाज़ उठानी चाहिए तभी जाकर ये बलात्कारी बाज़ आएँगे. ये बहुत बड़ी बात है कि एक औरत ऐसे मामलों में आवाज़ उठाए लेकिन इस तरह उन्हें इंसाफ़ अवश्य मिलेगा. मुस्तफ़ा, कुवैत

दुनिया में कोई भी धर्म ऐसे फ़ैसले को स्वीकार नहीं करेगा. इस मामले में दोषी पाए जाने पर अपराधी को संसद के बाहर फांसी पर लटका दिया जाना चाहिए. इसका असर ये होगा कि इसके बाद कोई ऐसा कृत्य करने का स्वप्न भी नहीं देखेगा. सैयद जुनैद क़ादरी, मस्कट, ओमान

कुछ नहीं होनेवाला है और ये मामला स्वयं ठंढा पड़ जाएगा. बलात्कार के मामलों में तो दोषी को गोली मार दिया जाना चाहिए या फांसी पर लटका दिया जाना चाहिए. इसके बाद बलात्कार की समस्या रहेगी ही नहीं. मोहन द्विवेदी, बीजिंग, चीन

अगर हम इस्लाम का अध्ययन करें तो पाएंगे कि इस्लाम में औरतों के साथ बुरा सलुक़ करने की कितनी सख़्त सज़ा रखी है. किसी औरत के साथ बलात्कार करने वाले को संगसार करने की सज़ा दी जाती है. अफ़सोस की बात यह है कि यह हादसा पाकिस्तान में हुआ जहां इस्लामी क़ानून तो नहीं है पर लोग अल्लाह के क़ानून के बारे में जानते हैं. मज़हर मोहम्द, टोरंटो, कनाडा

बलात्कार रूह का क़त्ल करने समान है और अब पुरी दुनिया में लोग इस मुकदमें के फ़ैसले का इंतज़ार कर रहे हैं. मोहम्मद आसिफ़ मेवाफ़रोश, डूंगरपुर, राजस्थान

ऐसी घटनाओं के मीडिया में आने से निश्चित रूप से सकारात्मक असर पड़ेगा. आज पूरी दुनिया मुख़्तार माई की पीड़ा को जान चुकी है. मीडिया ने तो अपनी भूमिका निभा दी है. अब ये लोगों का काम है कि वे कैसे अपने नेताओं पर कार्रवाई र्क लिए दबाव डालते हैं. इस घटना से निश्चित तौर पर पुरूष प्रधान समाज में बलात्कार की घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी. स्वप्निल दीक्षित, टैंपा, फ़्लोरिडा, अमरीका

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>