|
अंबानी ने मिलाया स्पीलबर्ग से हाथ
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
मशहूर फ़िल्म निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग की कंपनी 'ड्रीमवर्क्स' और अनिल अंबानी की कंपनी के बीच एक साथ काम करने पर सहमति बन गई
है.
दोनों के बीच यह करार लगभग डेढ़ अरब डालर का है. इसके साथ ही हॉलीवुड में बनने वाली फ़िल्मों में रिलायंस समूह अपना पैसा लगाएगा. अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट बॉलीवुड की फ़िल्मों की तरफ़ पहले ही क़दम बढ़ा चुकी हैं. इसी वर्ष जून में 'रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट' कंपनी ने फ़िल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन की कंपनी अमिताभ बच्चन कार्पोरेशन लिमिटेड (एबीसीएल) के साथ एक बड़ा करार किया था. यह करार लगभग 1500 करोड़ रुपए का था. ग़ौरतलब है कि स्पीलबर्ग ने जुरासिक पार्क, शिंडलर्स लिस्ट जैसी सफल फ़िल्मों का निर्दशन किया है. इसी वर्ष 'रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट' ने कान फ़िल्म उत्सव में घोषणा की थी कि उसने आठ बड़ी हॉलीवुड हस्तियों के प्रोडक्शन हाउस के साथ समझौता किया है. इसमें जॉर्ज क्लूनी की स्मोकहाउस प्रोडक्शंस, टॉम हैंक्स की प्लेटोन प्रोडक्शंस, ब्रैड पिट की प्लैन बी इंटरनेटमेंट शामिल है. रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की गिनती विश्व के बड़े उद्योगपतियों में होती है. |
इससे जुड़ी ख़बरें
अनिल अंबानी के कदम हॉलीवुड की ओर 18 मई, 2008 | मनोरंजन एक्सप्रेस
हॉलीवुड तक बॉलीवुड की उड़ान22 मई, 2008 | मनोरंजन एक्सप्रेस
अनिल अंबानी और बच्चन साथ-साथ25 जून, 2008 | मनोरंजन एक्सप्रेस
फिर चलेगा बिल्लो रानी का जादू!25 सितंबर, 2008 | मनोरंजन एक्सप्रेस
स्पीलबर्ग की कमाई सबसे ज़्यादा14 अगस्त, 2006 | मनोरंजन एक्सप्रेस
'बीजिंग खेलों से दूर हो सकते हैं स्पीलबर्ग'28 जुलाई, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||