BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 27 मई, 2008 को 10:47 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
ऑस्ट्रेलियाई सेना ने माँगी तानिया से माफ़ी
 
तानिया ज़ीटा
तानिया ने 'सलाम-नमस्ते' और 'बंटी और बबली' जैसी सफ़ल हिंदी फ़िल्मों में काम किया है
ऑस्ट्रेलियाई सेना ने अफ़ग़ानिस्तान में उसके सैन्य ठिकाने पर सैनिकों के साथ यौन संबंध बनाने वाली अफ़वाहें फैलने पर बॉलीवुड अभिनेत्री तानिया ज़ीटा से माफ़ी माँगी है.

ऑस्ट्रेलियाई सेना की एक रिपोर्ट में इन अफ़वाहों का ज़िक्र था कि सैन्य ठिकाने की यात्रा के दौरान तानिया ने अफ़ग़ानिस्तान में सैनिकों के साथ यौन संबध बनाए.

सेना अभी इन अफ़वाहों की जाँच ही कर रही थी कि उसके अंदर की बातें ख़बर बनकर बाहर आ गईं.

लंदन में रहने वाली ऑस्ट्रेलियाई मूल की यह अभिनेत्री अफ़ग़ानिस्तान में लड़ रहे अपने देश के सैनिकों का मनोबल बढ़ाने गई थीं.

तानिया ने सेना के आरोपों को 'हास्यास्पद' और 'दुखद' क़रार दिया था और कहा था कि रक्षा विभाग पर क़ानूनी कार्रवाई के लिए वह अपने वकील से सलाह-मश्विरा कर रही हैं.

ज़ीटा का कहना था कि वह इस स्कैंडल से बहुत चिंतित हैं क्योंकि इससे बॉलीवुड में उनके करियर को नुक़सान पहुँच सकता है.

रक्षा विभाग ने गुरूवार को ज़ीटा से माफ़ी माँगी. रक्षा विभाग ने 'गर्म मामलों के काग़ज़ात' नाम वाली रिपोर्ट में दर्ज इन अफ़वाहों के सार्वजनिक हो जाने के लिए खेद जताया है.

'चल रही है जाँच'

हालाँकि रिपोर्ट में ज़ीटा पर लगे आरोपों के बारे में रक्षा विभाग ने कहा, "अभी जाँच चल रही है इसलिए हम कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं."

तानिया ज़ीटा
तानिया ने आशंका जताई है कि इस ख़बर से उनके बॉलीवुड कैरियर को धक्का लग सकता है

प्रधानमंत्री केविन रूड ने कहा है कि तानिया को अधिकार है कि वह अपने वकीलों से मिली सलाह के मुताबिक़ क़ानूनी क़दम उठाएँ.

रूड ने कहा कि रक्षा विभाग इस मामले में दो तरह की जाँच कर रहा है. एक तो यह कि क्या अफ़ग़ानिस्तान में कुछ हुआ और दूसरा यह कि आरोपों वाले काग़ज़ात को किस तरह से रखा गया था.

रूड ने कहा, "जाँच चल रही है और तथ्यों के सामने आने तक हमें इंतज़ार करना चाहिए."

ज़ीटा ने 'सलाम नमस्ते', 'बंटी और बबली' और 'मिस्टर ब्लैक, मिस्टर व्हाइट' जैसी बॉलीवुड की कुछ चर्चित फ़िल्मों में काम किया है.

37 साल की तानिया ज़ीटा ऑस्ट्रेलिया में तब सुर्खियों में आई थीं जब वे एक टीवी गेम शो 'हू डेयर्स विन्स' में नज़र आईं.

अफ़ग़ानिस्तान में लड़ रहे ऑस्ट्रेलियाई सेना के विशेष दस्ते 'एसएएस' का ध्येय वाक्य भी 'हू डेयर्स विन्स' ही है.

 
 
जेसिका अल्बा अल्बा हैं 'सबसे सेक्सी'
हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका अल्बा को 'सबसे सेक्सी महिला' माना गया है.
 
 
शरम छोड़ी कलम ने
बीते वर्ष में ख़ास तौर से पत्रिकाओं ने तमाम शर्मोहया को ताक पर रख दिया.
 
 
चीन में सेक्स महोत्सव
सेक्स से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरुकता के लिए इसका आयोजन हुआ है.
 
 
महिलाओं के लिए कामसूत्र अब महिला कामसूत्र
सेक्स पर महिलाओं का नज़रिया क्या है? ऐसे ही कुछ विषयों पर है ये किताब..
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सेक्स स्कैंडल मामले में फिर आया भूचाल
08 अक्तूबर, 2007 | भारत और पड़ोस
सेक्स कांड में फँसी तमिलनाडु की पुलिस
06 अक्तूबर, 2004 | भारत और पड़ोस
एक और 'लालफीता' कटा
02 नवंबर, 2002 | पहला पन्ना
कैथोलिक चर्च और यौन शोषण
19 अक्तूबर, 2002 | पहला पन्ना
'सेक्स स्कैंडल' से पोप परेशान
16 अप्रैल, 2002 | पहला पन्ना
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>