|
रंग दे बसंती के निर्देशक की पीड़ा | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
पहले अभिषेक बच्चन, फिर ऋतिक रोशन और अब अक्षय कुमार. सुपरहिट फ़िल्म रंग दे बसंती के निर्देशक राकेश मेहरा ने अपनी नई फ़िल्म के लिए आख़िरकार अक्षय कुमार से संपर्क किया है. रंग दे बसंती के बाद राकेश मेहरा दिल्ली 6 के नाम से फ़िल्म बना रहे हैं. पहले उन्होंने अपनी इस फ़िल्म के लिए अभिषेक को साइन करने की सोची. लेकिन अभिषेक उन्हें डेट्स नहीं दे पाए, तो उन्होंने रुख़ किया कृष और धूम-2 से धूम मचाने वाले ऋतिक रोशन की ओर. लेकिन ऋतिक को कहानी ही पसंद नहीं आई, तो राकेश मेहरा का तीसरा स्टॉप है अक्षय कुमार. अब देखना पड़ेगा कि अक्षय कुमार के पास डेट्स हैं या नहीं या फिर उन्हें कहानी पसंद आती है या नहीं. अन्यथा राकेश मेहरा को दिल्ली 6 के लिए कोई और पता ढूँढ़ना होगा. ****************************************************** 'सबसे बड़ा सितारा' आप मानें या ना मानें और शायद सुनकर बेहोश भी हो जाएँ लेकिन सच तो ये है कि रजनीकांत आजकल एक फ़िल्म के लिए 30 करोड़ रुपए लेते हैं.
इसका मतलब ये हुआ कि रजनीकांत भारत के सबसे बड़े स्टार हैं अगर स्टारडम को पैसे से तौला जाए. लेकिनि एशिया में रजनीकांत दूसरे नंबर पर आ जाते हैं. क्योंकि जैकी चान उनसे ज़्यादा कमाते हैं. लेकिन लोकप्रियता के मामले में शायद रजनीकांत उन्हें पीछे छोड़ दें. क्योंकि तमिलनाडु में रजनीकांत सिर्फ़ एक सुपरस्टार ही नहीं. एक समय तो हिंदी फ़िल्मों में भी अपनी क़िस्मत आज़मा चुके रजनीकांत को हिंदी फ़िल्मों से बहुत कुछ नहीं मिला तो वे वापस दक्षिण भारतीय फ़िल्मों की और लौट चले और वहाँ उनका बेहतरीन काम जारी है. ********************************************************* 'आयशा की दूर की सोच' आयशा टाकिया कुछ भी करने को तैयार हैं लेकिन उन्हें कैमरा के सामने चुंबन दृश्य देने में डर लगता है.
यश चोपड़ा की नील 'एन' निक्की उन्होंने इसलिए नकारी क्योंकि उसमें चुंबन के काफ़ी दृश्य थे. आयशा कहती हैं कि जब उनकी शादी होगी और उसके बाद बच्चे होंगे तो वे नहीं चाहतीं कि उनके बच्चे ये कहें कि देखो मम्मी क्या कर रही हैं. इसे कहते हैं दूर की सोचना, लेकिन क्या ये कुछ ज़्यादा ही दूर की सोचना नहीं है? ********************************************************* दौड़ रही है रामू की फ़ैक्टरी रामगोपाल वर्मा की शोले की शूटिंग आधी से ज़्यादा ख़त्म हो चुकी है. रामू ने सचमुच फ़ैक्टरी ही खोल दी है.
उन्होंने निशब्द की सारी शूटिंग सिर्फ़ 23 दिनों में ख़त्म कर दी. शायद इसलिए इस फ़िल्म को रामू 23 फरवरी को रिलीज़ करेंगे. वैसे इस वर्ष रामगोपाल वर्मा के निर्देशन वाली चार फ़िल्में रिलीज़ होंगी. इन दो फ़िल्मों के अलावा उनकी तीसरी फ़िल्म है डार्लिंग, जिसमें काम कर रहे हैं फ़रदीन ख़ान, ईशा दयोल और ईशा कोप्पिकर. ये फ़िल्म भी रामगोपाल वर्मा ने पूरी कर ली है और वे इसे मई में रिलीज़ करेंगे. इसी साल रामगोपाल वर्मा सरकार-2 भी शुरू करेंगे और रिलीज़ भी. सरकार-2 में भी अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ही काम कर रहे हैं. लेकिन इस फ़िल्म में उनके साथ होंगे अजय देवगन, ऐश्वर्या राय और कटरीना कैफ़. सरकार-2 मार्च के अंत में शुरू होगी. ********************************************************* सोहम का भाव करण जौहर का साथ छोड़ चुके सोहम शाह अब संजय गुप्ता के लिए फ़िल्म बना रहे हैं. संजय गुप्ता के पार्टनर संजय दत्त ने सोहम को साइनिंग अमाउंट दिया और फ़िल्म में भी शायद वही काम करेंगे.
वैसे जो फ़िल्म सोहम करण के लिए बनाने वाले थे, वो अब कुमार मंगत के लिए बनाएँगे. कहने का मतलब ये है कि सोहम एकाएक बहुत व्यस्त हो गए हैं. ये दोनों फ़िल्में रेन्सिल डी सिल्वा लिख रहे हैं. रेन्सिल ने ही रंग दे बसंती लिखी थी. इस फ़िल्म के लिए पहले करण जौहर ने रेन्सिल को भुगतान भी कर दिया था. लेकिन करण से खटपट के बाद अलग हो चुके सोहम ने अब वो पैसे करण जौहर को लौटा दिए हैं. क्योंकि वो फ़िल्म सिर्फ़ सोहम को ध्यान में रखकर बनाई गई थी. ********************************************************* बोनी कपूर के प्रभु प्रभु देवा ने तेलुगू फ़िल्म पोक्किरी को अब तमिल में बनाया है. तमिल फ़िल्म का टाइटिल भी पोक्किरी ही है. ये फ़िल्म रविवार को रिलीज़ हो गई.
तेलुगू में ये फ़िल्म ज़बरदस्त हिट साबित हुई थी और अब तमिल में भी इस फ़िल्म के गाने इतने चल रहे हैं कि इस फ़िल्म के हिट होने की पूरी संभावना है. इस फ़िल्म के हिंदी रीमेकिंग राइट्स ख़रीदने के लिए बोनी कपूर मैदान में आ गए हैं ताकि वो पहले ही दिन जनता के साथ फ़िल्म देख सके और इसके बाद तय कर सकें कि हिंदी राइट्स के लिए कितनी क़ीमत दी जाए. अगर ये राइट्स बोनी ख़रीदते हैं तो हिंदी संस्करण भी प्रभु देवा ही बनाएँगे. बोनी ने प्रभु को दो-तीन वर्षों पहले साइन कर रखा था. प्रभु देवा की बात निकली तो आप को जानकर आश्चर्य होगा कि वो इस वक़्त 10 मिनट की एक फ़िल्म में काम कर रहे हैं. ये छोटी फ़िल्म एड्स पर बन रही है और इसे बनाने वाले हैं कैमरामैन संतोष सिवन. |
इससे जुड़ी ख़बरें लास वेगास में 'अश्लील' फ़िल्मों का उत्सव13 जनवरी, 2007 | पत्रिका गायन के मैदान में ब्रेट ली की धूम13 जनवरी, 2007 | पत्रिका 'रंग दे बसंती' को बाफ़्टा में नामांकन12 जनवरी, 2007 | पत्रिका ऋतिक के लिए नया साल है उम्मीदों भरा10 जनवरी, 2007 | पत्रिका काइली मिनोग की ड्रेस सबसे अच्छी10 जनवरी, 2007 | पत्रिका बच्चन परिवार रात में पैदल पहुँचा मंदिर09 जनवरी, 2007 | पत्रिका 'मेरे रंगीन जीवन का लेखा है ये आत्मकथा'08 जनवरी, 2007 | पत्रिका ऋतिक और करीना ने बाज़ी मारी07 जनवरी, 2007 | पत्रिका | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||