BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 29 जनवरी, 2005 को 00:18 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
मच्छरदानियों के लिए लाखों डॉलर जुटाए
 
शैरोन स्टोन
शैरोन स्टोन ने अपील की और दान राशि की बरसात हो गई
स्विटज़रलैंड के डावोस शहर में चल रहे विश्व आर्थिक सम्मेलन में अमरीकी अभिनेत्री शैरोन स्टोन मंच पर छा गईं.

इस सम्मेलन में विकास के लिए सहायता के बारे में चर्चा चल रही थी.

तभी अफ्रीकी देश तंज़ानिया के राष्ट्रपति बेंजामिन उम्कापा ने मच्छरदानियाँ ख़रीदने के लिए सहायता की अपील की.

मंच पर ब्रिटेन के वित्तमंत्री गॉर्डन ब्राउन और माइक्रोसॉफ़्ट के मालिक बिल गेट्स जैसे लोग मौजूद थे.

राष्ट्रपति उम्कापा की अपील पर तुरंत प्रतिक्रिया करते हुए शैरोन स्टोन ने कहा- “मैं दस हज़ार डॉलर देती हूँ ताकि आप आज ही कुछ मच्छरदानियाँ ख़रीद सकें. क्या कोई और इस काम में मेरा साथ देने के लिये खड़ा होना चाहता है?”

कुछ देर के लिए शैरोन स्टोन ने मंच पर मानो क़ब्ज़ा ही कर लिया.

सम्मेलन के अध्यक्ष अमरीकी सीनेटर विलियम फ्रिस्ट ने उन्हें बैठाने की नाकाम कोशिश भी की.

लेकिन कुछ ही मिनटों के अंदर सीनेटर फ्रिस्ट ने शैरोन स्टोन के इस अनोखे क़दम का नतीजा सुनाया, "रिपोर्ट बेहतर होती जा रही है. बताइए कि दस लाख डॉलर में कितनी मच्छरदानियाँ ख़रीदी जा सकती हैं. जी हां, शैरन स्टोन की इस अपील पर दस लाख डॉलर इकट्ठा हो गए हैं.”

ब्रिटेन के वित्तमंत्री गॉर्डन ब्राउन वहां मौजूद थे. वे विकासमान देशों के लिए सहायता की राशि को दुगना करने की अपील लेकर वहाँ पहुंचे हैं.

वे शैरोन स्टोन से कई गुना ज़्यादा पैसा इकट्ठा करने की उम्मीद लेकर वहाँ गए हैं लेकिन शायद उन्हें इतनी तेज़ी से सफलता नहीं मिल पाएगी.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>