
बॉलीवुड को शानदार रोमांटिक कहानियों, रंग बिरंगे गानों और जबरदस्त डांस के लिए जाना जाता है. और अब बॉलीवुड के इसी अंदाज़ से प्रभावित होकर ब्रिटिश फ़िल्मकार नेविल रशीद ने फ़िल्म ‘नचले लंदन’ बनाई हैं.
इस फ़िल्म की मुख्य भूमिका में ब्रिटिश कलाकार हैं. पूरी तरह से बॉलीवुड स्टाईल में बनाई गई ये फ़िल्म हिदीं में है.
‘नचले लंदन’ फ़िल्म के निर्देशक नेविल रशीद कहते हैं कि इस फ़िल्म को बनाना चुनौतीपूर्ण रहा है, पिछली गर्मियों में लंदन में जोरदार बारिश हुई और जब लंदन में दंगे हुए थे तो लगा कि हम इस फ़िल्म को पूरा ही नहीं कर पाएंगे. हमें हर दिन-हर घंटे संघर्ष करना पड़ा है.
नेविल रशिद खुश हैं कि फ़िल्म पूरी हो चुकी है.
नचले लंदन एक रोमेंटिक कॉमेडी है,जिसमें दो सिंगल पेरेंट की कहानी है जो अपने बच्चों की बॉलीवुड डांस क्लास के दौरान मिलते हैं.
"लंदन की पुरानी और नई इमारतों से प्रभावित हुए बैगर कैसे रहा जा सकता हैं. हमने रोमांटिक गानों में इन लोकेशन्स का खू़ब इस्तेमाल किया है."
राज घटक, अभिनेता
ब्रिटेश कलाकारों के लिए हिन्दी बोलना चुनौतीपूर्ण रहा. शिव दत्ता पंद्रह साल के हैं और वो फ़िल्म में नवीन पटेल का किरदार निभा रहे हैं.
हिन्दी बोलने की चुनौती के बारे में शिव कहते हैं, मैं घर पर हिन्दी में बात नहीं करता, इसलिए हिन्दी शब्दों के सही उच्चारण के लिए मुझे मदद लेनी पड़ी.
इस फ़िल्म में लंदन की बकैड्राप का ख़ूब इस्तेमाल किया गया हैं. वहीं इस तरह की लोकेशन का इस्तेमाल करने के लिए बॉलीवुड फ़िल्मकारों को लाखों खर्च करने पडते हैं.
फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे राज घटक कहते हैं, लंदन की पुरानी और नई इमारतों से प्रभावित हुए बैगर कैसे रहा जा सकता हैं. हमने रोमांटिक गानों में इन लोकेशन्स का खू़ब इस्तेमाल किया है.
इस फ़िल्म के निर्माताओं का दावा है कि ये अपनी तरह की पहली ब्रिटिश बॉलीवुड फ़िल्म है. फ़िल्म ‘नचले लंदन’ ब्रिटेन में 24 फरवरी को रिलीज़ हो रही है.























